इस दिन आएगा CA फाउंडेशन, इंटर और फाइनल मई सेशन परीक्षा का रिजल्ट, ICAI के किया ऐलान, नोटिस जारी, नोट कर लें तारीख 

सीए फाउंडेशन, फाइनल और इंटर मई परीक्षा के लिए रिजल्ट की तारीख और समय का ऐलान हो चुका है। आईसीएआई ने नोटिस जारी किया है। आइए जानें परिणाम कैसे चेक कर सकते हैं?
ICAI CA May Exam Result 2025

सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन मई सेशन परीक्षा पर बड़ी अपडेट सामने आई है। परिणाम जल्द घोषित ही होने वाला है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI) ने तारीख और समय की घोषणा भी कर दी है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी 30 जून सोमवार को जारी किया गया है। परिणाम घोषित होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर इसे चेक कर पाएंगे।

मई में आयोजित हुई आईसीएआई सीए फाइनल और इंटर परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा 6 जुलाई 2025 को दोपहर 2:00 बजे होगी। वहीं सीए फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम ((CA Foundation Result) 6 जुलाई शाम 5:00 बजे घोषित किए जाएंगे। परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

कब हुई थी परीक्षा?

सीए फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन 15, 17, 19 और 21 जून को देशभर के विभिन्न शहरों में किया गया था। वहीं सीए इंटर और फाइनल मई सेशन एग्जाम का आयोजन 16 से 24 मई के बीच किया गया था। तीनों परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में 40% अंक लाना होगा। कुल अंक 50% होना चाहिए।

पिछले साल कब हुई सीए फाइनल परीक्षा रिजल्ट की घोषणा?

पिछले साल आईसीएआई ने सीए फाइनल मई परीक्षा (CA Final Result) का परिणाम 11 जुलाई को जारी किया था। वहीं वर्ष 2023 में परिणाम 5 जुलाई को घोषित किए गए थे। वर्ष 2022 में 15 जुलाई को स्कोरकार्ड जारी किया गया था।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर का सीए फाइनल/इंटरमीडिएट/फाउंडेशन मई रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा। यहां रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। सबमिट बटन पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर स्कोरकार्ड नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ में परिणाम का प्रिंट आउट निकालकर उम्मीदवार अपने पास रख सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ये रहा नोटिस 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews