इस दिन आएगा ICAI CA फाइनल जनवरी परीक्षा रिजल्ट, तारीख घोषित, अहम नोटिस जारी

 सीए फाइनल जनवरी सेशन परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होगा। तारीख घोषित हो चुकी है। इससे संबंधित नोटिस आईसीएआई ने जारी किया है। 
ICAI CA Exam 2026

सीए फाइनल जनवरी सेशन परीक्षा (ICAI CA Exam May 2026) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया ने  26 फरवरी को अहम नोटिस जारी किया है। रिजल्ट की तारीख घोषित हो चुकी है। परिणाम 1 मार्च 2026 को जारी होंगे। उम्मीदवार अधिकारी वेबसाइट https://icai.nic.in/caresult/ पर जाकर इसे चेक कर पाएंगे। इसके लिए 6 रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर या पिन की जरूरत पड़ेगी। फाउंडेशन और इंटरमीडिएट रिजल्ट को लेकर कोई अपडेट नहीं आई है।

सीए फाइनल ग्रुप-1 परीक्षा का आयोजन 5, 7 और 9 जनवरी को किया गया था। वहीं ग्रुप-2 परीक्षा 11, 13 और 16 फरवरी को आयोजित हुई थी। पेपर 1 से 5 के लिए 3 घंटे और पेपर 6 के लिए 4 घंटे का समय दिया गया था। आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर से लेकर 16 नवंबर तक जारी थी। 600 रुपये लेट फीस के साथ 19 नवंबर तक आवेदन करने का मौका दिया गया था।

सीए फाइनल परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में 40% अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं प्रत्येक ग्रुप में सभी विषयों को मिलाकर 50% अंक लाना अनिवार्य होगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद सीए फाइनल कोर्स को सेलेक्ट करें।
  3. 6 डिजिटल रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और पिन दर्ज करें।
  4. कैप्चा कोड सर्च करने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर स्कोर कार्ड नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।

सीए मई 2026 परीक्षा का शेड्यूल

सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन मई सेशन परीक्षा की तारीख भी घोषित हो चुकी है। सीए फाइनल ग्रुप-1 का आयोजन 2, 4 और 6 मई को किया जाएगा। ग्रुप-2 परीक्षा 8, 10 और 12 मई को आयोजित होगी। इंटरमीडिएट कोर्स ग्रुप-1 परीक्षा का आयोजन 3, 5 और 7 मई को होगा। ग्रुप-2 परीक्षा 9, 11 और 13 मई को आयोजित होने वाली है। सीए फाउंडेशन एग्जाम 14, 16, 18 और 20 मई 2026 को आयोजित होगा। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews