ICAI CA फाइनल नवंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख आगे बढ़ी, लिंक एक्टिव, जानें डिटेल 

आईसीएआई ने सीए फाइनल नवंबर के लिए एक बार फिर से एप्लिकेशन विंडो खोल दिया है। संबंधित नोटिस भी जारी किया गया है। आइए फीस और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस जानें-
ICAI CA Exam 2026

सीए फाइनल नवंबर सेशन (ICAI CA Final 2026) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://eservices.icai.org/ पर जाकर 5 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एप्लीकेशन लिंक दोबारा 1 अगस्त से एक्टिव हो चुका है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख 21 जुलाई 2026 थी।

आईसीएआई द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक परीक्षा चक्र में बदलाव होने के कारण कई छात्रों को उलझन हुई। जिसके कारण कई योग्य छात्र  निर्धारित समय पर आवेदन नहीं कर पाए।  ऐसे ही छात्रों के लिए काउंसिल ने “एक खास-एक बार” तौर पर आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है।

कितनी है फीस?

भारतीय छात्रों के लिए सीए फाइनल सिंगल ग्रुप के लिए आवेदन शुल्क 1800 रुपये है। वहीं दोनों ग्रुप के लिए शुल्क 3300 रुपये है। काठमांडू नेपाल केंद्र को छोड़कर अन्य विदेशी छात्रों के लिए सिंगल ग्रुप की फीस 350 US डॉलर है। वहीं ग्रुप दोनों ग्रुप के लिए फीस 550 US डॉलर है। काठमांडू नेपाल केंद्र के छात्रों के लिए सिंगल ग्रुप की फीस 2200 रुपये है। जबकि दोनों ग्रुप की फीस 4000 रुपये है

कब होगी परीक्षा?

सीए फाइनल परीक्षा की तारीख भी घोषित हो चुकी है। ग्रुप-1 का आयोजन 2,4 और 6 नवंबर को किया जाएगा। ग्रुप-1 परीक्षा 9, 11 और 13 नवंबर को आयोजित होगी। इसमें 6 पेपर्स शामिल होंगे। पेपर 1 से 5 की अवधि 3 घंटे होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं पेपर 6 की अवधि 4 घंटे होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले ICAI सेल्फ सर्विस पोर्टल (एसएसपी) पर जाएं।
  2. यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  3. नए यूजर्स पहले साइन इन करें।
  4. अब “Exam Function” के सेक्शन में जाकर परीक्षा फॉर्म को चुनें।
  5. सीए  फाइनल नवंबर 2026 के लिए आवेदन पत्र भरें।
  6. ग्रुप को सिलेक्ट करें।
  7. दस्तावेजों को अपलोड करें।
  8. शुल्क भुगतान करें और आवेदन जमा करें।
  9. कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews