ICAI CA Result: सीए फाउंडेशन और इंटर रिजल्ट इस दिन होगा जारी, सामने आई तारीख, ऐसे करें चेक, जानें डिटेल 

सीए फाउंडेशन और इंटर परीक्षा के परिणाम जल्द जारी होंगे। वहीं सीए फाइनल परीक्षा के लिए ICAI ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 
ICAI CA result

ICAI CA Result 2024: सीए फाउंडेशन और इंटर परीक्षा को लेकर अपडेट आई है। सीए फाउंडेशन के परिणाम इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) दिवाली से पहले करेगा। वहीं सीए इंटरमिडीएट एग्जाम के रिजल्ट 15 नवंबर तक जारी होंगे। इस बात की जानकारी आईसीएआई सेंट्रल काउन्ससिल के सदस्य धीरज खड़ेलवाल ने दी है।

बता दें कि सीए फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन 13, 15, 18 और 20 सितंबर को हुआ था। वहीं सीए इंटर की परीक्षा 12 सितंबर से 23 सितंबर के बीच आयोजित हुई थी। ग्रुप 1 एग्जाम 12,14 और 17 हुए आयोजित हुए थे। वहीं ग्रुप-2 एग्जाम 19, 21 और 23 सितंबर को हुए थे।रिजल्ट घोषित होते ही उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर पाएंगे। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट (CA Foundation Result 2024)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाएं।
  • होमपेज पर सीए फाउंडेशन/सीए इंटर एग्जाम रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर अपना रिजल्ट दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में रिजल्ट को डाउनलोड करके रख सकते हैं। प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।

सीए फाइनल के लिए एडमिट कार्ड जारी (CA Final Exam Admit Card)

आईसीएआई ने सीए फाइनल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर से लेकर 13 नवंबर तक होगा। जिन भी उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews