
सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा खत्म होने के बाद उम्मीदवारों को रिजल्ट (ICAI CA Result 2025) का इंतजार है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया जल्द ही परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के रुझानों के मुताबिक नवंबर के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित हो सकते हैं। 6 नवंबर तक स्कोरकार्ड उपलब्ध होने की अंभवन है। हालांकि अब तक आईसीएआई ने इससे संबंधित कोई भी अधिकारी घोषणा नहीं की है। सटीक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट www.icai.org विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
सीए फाइनल परीक्षा का आयोजन 3 से 14 सितंबर के बीच देश भर के विभिन्न शहरों में किया गया था। इंटरमीडिएट परीक्षा 4 से 15 नवंबर के बीच हुई थी। वहीं सीए फाऊंडेशन एग्जाम 16, 18, 20 और 22 सितंबर को आयोजित किया गया था। हालांकि जम्मू-कश्मीर और पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा को 24 से 25 सितंबर तक स्थगित किया गया था। काठमांडू में परीक्षा स्थगित की गई थी। परिणाम घोषित होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सब्जेक्ट वाइज स्कोर चेक कर पाएंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।
क्या है पासिंग क्राइटेरिया?
सीए फाउंडेशन परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक पेपर में 40% अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं कुल अंक 55% होना चाहिए। सीए इंटर और फाइनल परीक्षा के लिए 40% अंक प्रत्येक में अनिवार्य होगा। कुल अंक 50% होना चाहिए।
कैसे चेक करें रिजल्ट?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://icai.nic.in/caresult/ पर जाएं।
- होम पेज “सीए फाइनल/इंटरमीडिएट/फाउंडेशन रिजल्ट सितंबर 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें और “सबमिट” पर बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर स्कोर कार्ड नजर आएगा। विषय वार अंको को चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
आईसीएआई सीए जनवरी परीक्षा 2026
आईसीएआई ने सीए परीक्षा जनवरी 2026 का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। सीए फाइनल ग्रुप-1 परीक्षा 5, 7 और 9 जनवरी को आयोजित होगा। ग्रुप-2 के लिए 11, 13 और 16 जनवरी की तारीख तय की गई है। इंटरमिडीएट ग्रुप-1 परीक्षा 6, 8 और 10 जनवरी को होगी। वहीं ग्रुप-2 एग्जाम 12, 15 और 17 जनवरी को आयोजित की जाएगी। फाउंदेशन कोर्स परीक्षा 18, 20, 22 और 24 जनवरी को आयोजित की जाएगी। बता दें कि जनवरी सेशन एग्जाम के लिए मॉक टेस्ट सीरीज का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को लाइव वर्चुअल रिवीजनरी क्लासेस की सुविधा भी मिलेगी।

