इस दिन जारी होगा CA फाउंडेशन, इंटर और फाइनल परीक्षा का रिजल्ट, ICAI ने घोषित की तारीख 

आईसीएआई ने सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल परीक्षा रिजल्ट को लेकर अहम नोटिस जारी किया है। तारीख घोषित की गई है। जिसकी जानकारी अभ्यर्थियों को होनी चाहिए। आइए जानें परिणाम कब घोषित होंगे?
icai ca exam 2025

इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने 30 अक्टूबर गुरुवार को सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा सितंबर (ICAI CA Exam September Result 2025) सेशन को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है। रिजल्ट के लिए तारीख और समय का ऐलान आईसीएआई ने कर दिया है। परिणाम 3 नवंबर को जारी किए जाएंगे। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://icai.nic.in/  पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।

फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 3 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे जारी किया जाएगा। वहीं फाउंडेशन कोर्स परीक्षा का परिणाम इस दिन पांच शाम 5:00 बजे उपलब्ध होगा।  स्कोर कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर समेत विषय वार अंक, पासिंग स्टेटस और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट http://www.icai.org करते रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा टॉपर्स के नाम भी आईसीएआई घोषित करेगा। मेरिट लिस्ट का लिंक भी इसी दिन एक्टिव हो सकता है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर सीए फाउंडेशन/ इंटरमीडिएट/ फाइनल एग्जामिनेशन सितंबर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। फिर “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  •  स्क्रीन पर स्कोर कार्ड नजर आएगा। विषय वार स्कोर को चेक करें। फिर इसे डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा?

सीए फाइनल ग्रुप-1 परीक्षा का आयोजन 3, 6 और 8 सितंबर को आयोजित किया गया था। ग्रुप -2 परीक्षा 10, 12 और 14 सितंबर को आयोजित की गई थी। इंटरमीडिएट ग्रुप-1 परीक्षा का आयोजन 4, 7 और 9 सितंबर को आयोजित किया गया था। ग्रुप-2 परीक्षा 11, 13 और 15 सितंबर को आयोजित हुई थी। भारी बारिश के कारण पंजाब और जम्मू के कई शहरों में एग्जाम 3 और 4 सितंबर को आयोजित होने वाली परीक्षाएं स्थगित की गई थी। आईसीएआई फाउंडेशन कोर्स का एग्जाम 16, 18,  20 और 22 सितंबर को हुआ था। हालांकि नेपाल की राजधानी काठमांडू में एग्जाम को स्थगित भी किया गया था। 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews