ICAI CA 2024: सीए इंटर, फाउंडेशन सितंबर परीक्षा की तारीखें घोषित, इस दिन होंगे एग्जाम, चेक करें पूरा शेड्यूल

आईसीएआई सीए फाउंडेशन और इंटर सितंबर परीक्षा का शेड्यूल जारी हो चुका है। 13 सितंबर से सीए फाउंडेशन की परीक्षा शुरू होगी।
icai ca 2024

ICAI CA Foundation Inter Exam 2024: इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सितंबर में आयोजित होने वाली सीए इंटर और फाउंडेशन की तरीखवन घोषित कर दी है। आईसीएआई ने ऑफिशियल वेबसाइट पर www.icai.org पर नोटिफिकेशन जारी किया है। परीक्षा केंद्रों, एग्जामिनेशन फीस और आवेदन से संबंधित जानकारी भी साझा की है।

इस दिन होंगे एग्जाम

शेड्यूल के मुताबिक 13, 15, 18 और 20 सितंबर को सीए फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन होगा। इंटर ग्रुप 1 की परीक्षा 12, 14 और स 17 सितंबर को आयोजित होगी। वहीं ग्रुप 2 की परीक्षाएं 19, 21 और 23 सितंबर को होने वाली हैं। आईसीएआई ने कहा, “16 सितंबर सोमवार को मिलाद अन नबी के कारण कोई परीक्षा निर्धारित नहीं की गई है।”

परीक्षा की टाइमिंग

फाउंडेशन परीक्षा पेपर 3 और 2 का आयोजित आयोजन 2 घंटे के लिए होगा। वहीं अन्य परीक्षा का आयोजन 3 घंटे के लिए किया जाएगा। फाउंडेशन पेपर एक और पेपर दो परीक्षा का आयोजन दोपहर दो बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगा। वहीं पेपर तीन और चार का आयोजन दोपहर 2:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा।’इंटर के सभी पेपर्स का आयोजन दोपहर 2 बजे 00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। बता दें कि फाउंडेशन परीक्षा पेपर दो तीन और छार के लिए किसी प्रकार का एडवांस रीडिंग समय प्रदान नहीं किया जाएगा। वहीं अन्य पेपर के लिए 15 मिनट का समय एडवांस रीडिंग के लिए दिया जाएगा।

कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया?

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews