ICAI CA फाउंडेशन मई 2026 रिजल्ट जारी, 20.09% अभ्यर्थी हुए पास, 6 जुलाई से सितंबर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

आईसीएआई सीए फाउंडेशन मई का रिजल्ट घोषित हो चुका है। साक्षी जैन ने टॉप किया है। उम्मीदवार रोल रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सितंबर सेशन की तारीख भी घोषित हो चुकी है। 
ICAI CA Exam Result 2026

इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI) ने 3 जुलाई को सीए फाउंडेशन मई 2026 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। साथ ही मेरिट लिस्ट भी जारी हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://caresults.icai.org या https://www.icai.org/ पर जाकर अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए 6 डिजिटल रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी।

नासिक की साक्षी जैन ने प्रथम स्थान हासिल किया है, उन्हें 371 अंक (92.75% तक प्राप्त हुए हैं। चंद्रपुर के अयानाब्बास अजानी ने दूसरा स्थान हासिल किया है, उन्हें 91.75% यानी 367 अंक प्राप्त हुए हैं। तीसरे स्थान पर पुणे की राधा उमेश मौले है, जिन्हें 365 अंक यानि 91.25% मिले हैं।

कितना रहा पासिंग पर्सेंटेज?

सीए फाउंडेशन परीक्षा में कुल 90,217 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिसमें से 18124 उम्मीदवारों ने ही परीक्षा पास की है। पासिंग प्रतिशत 20.09% रहा। 43,419 महिला उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 8,355 पास हुए हैं। पासिंग प्रतिशत 19.24% रहा। वहीं 46,798 पुरुष उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, 9769 उम्मीदवार ही परीक्षा में सफल हुए हैं। पासिंग प्रतिशत 20.88% रहा। परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 14, 16, 18 और 20 मई को दो शिफ्टों में किया गया था। 

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर CA फाउंडेशन मई 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
  4. अब “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर स्कोरकार्ड नजर आएगा। पासिंग स्टेटस समेत अन्य जानकारी को चेक करें।
  6. रिजल्ट को डाउनलोड करें।
  7. भविष्य के लिए उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।


सितंबर सेशन से जुड़ी तारीख 

सीए फाउंडेशन सितंबर परीक्षा 2, 5,7 और 9 सितंबर को आयोजित होने वाली है। पेपर 1 और पेपर 2  का आयोजन दोपहर 2:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। वहीं पेपर 3 और 4 का आयोजन दोपहर 2 बजे से लेकर 4:00 बजे तक होग। आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार 19 जुलाई तक बिना लेट फीस आवेदन कर पाएंगे। 600 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख 22 जुलाई 2026 है। करेक्शन विंडो 23 से लेकर 25 जुलाई तक एक्टिव रहेगा। इसके अलावा सीए फाउंडेशन सितंबर परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट की तारीख भी घोषित कर दी है। सीरीज-1 10 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक चलेगा। सीरीज-2  20 अगस्त से लेकर 28 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews