इस दिन घोषित होगा CA फाउंडेशन मई 2026 परीक्षा रिजल्ट, ICAI ने जारी किया नोटिस, नोट कर लें तारीख 

सीए फाउंडेशन मई 2026 परीक्षा के रिजल्ट की तारीख घोषित हो चुकी है। उम्मीदवार रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
ICAI CA Exam Result 2026

सीए फाउंडेशन मई 2026 परीक्षा (ICAI CA Foundation Result) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया ने रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। 3 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट http://caresults.icai.org पर स्कोर कार्ड उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके विषयवार अंक चेक कर पाएंगे कर सकते हैं। इससे संबंधित नोटिस आईसीएआई ने जारी किया है।

फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन का देशभर के विभिन्न शहरों में 14, 16, 18 और 20 मई को किया गया था। इसमें कुल चार पेपर शामिल थे। पेपर-1 और 2 की अवधि 3 घंटे और पेपर 3 व 4 की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई थी। इसके अलावा सितंबर में आयोजित होने वाली कोर्स परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर सीए फाउंडेशन मई 2026 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  4. स्कोर कार्ड को अच्छे से चेक करें। पासिंग स्टेटस और विषयवार अंको को देखें।
  5. स्कोर कार्ड को डाउनलोड और सेव करें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

सितंबर में सीए फाउंडेशन परीक्षा कब?

सीए फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन 2, 5, 7 और 9 सितंबर को देशभर के विभिन्न शहरों में को होने वाला है। पेपर-1 और पेपर-2 परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं पेपर 3  और 4 का आयोजन दोपहर 2:00 से लेकर 4:00 बजे तक किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू होने वाली है। बिना बिना लेट फीस उम्मीदवार 19 जुलाई तक फॉर्म भर पाएंगे। लेट फीस के साथ अंतिम तारीख 22 जुलाई 2006 तय की गई है।

सीए इंटर सितंबर परीक्षा पर भी अपडेट 

सीए इंटरमीडिएट सितंबर सेशन को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है। आईसीएआई ने मॉक टेस्ट पेपर सीरीज 1 और 2 की तारीख घोषित कर दी है।  सीरीज-1 मॉक टेस्ट का आयोजन 25 जुलाई से लेकर 5 अगस्त तक सुबह 10:00 बजे से लेकर एक बार दोपहर 1:00 तक किया जाएगा। सीरीज-2 मॉक टेस्ट सुबह 8 अगस्त से लेकर 19 अगस्त के बीच चलेगा। प्रत्येक विषय के लिए प्रश्न पत्र BOS नॉलेज पोर्टल या बीओएस एमटीपी रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर सुबह 9:30 बजे जारी किए जाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews