ICAI CA Foundation Result: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट घोषित, 14.96% अभ्यर्थी हुए पास, ऐसे चेक करें अपना स्कोर, देखें लिंक

सीए फाउंडेशन जून 2024 का रिजल्ट जारी हो चुका है। उम्मीदवार icai.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।
icai ca foundation result

ICAI CA Foundation Result 2024: इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने जून में आयोजित सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट सोमवार को जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://icai.nic.in/caresult/foundation/ पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। इसके लिए 6 डिजिट रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी।

13749 उम्मीदवार परीक्षा में हुए सफल

20 से 26 जून तक सीए फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन 494 केंद्रों पर किया गया है। कुल 91900 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें से महिला उम्मीदवारों की संख्या 42320 और पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 49580 है। कुल 13749 उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए। पासिंग पर्सेन्टेज 14.96% रहा। 14.4% महिला और 15.66% पुरुष उम्मीदवार परीक्षा पास की है।

icai ca foundation result

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://icai.nic.in/caresult/foundation/ पर जाएं।
  • यहाँ अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और नीचे दिए गए सिक्योरिटी कोड को दर्ज करें।
  • अब “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप रिजल्ट का पीडीएफ़ डाउनलोड या प्रिन्ट आउट करके अपने पास रख सकते हैं।

icai ca foundation result

रिजल्ट में उपलब्ध होगी ये जानकारी

रिजल्ट में उम्मीदवार का रोल नंबर और नाम के साथ-साथ 4 विषयों में प्राप्त अंक उपलब्ध होते हैं। इसमें पेपर 1 (अकाउंटिंग), पेपर 2 (बिजनेस लॉ), पेपर 3 (बिजनेस मैथेमटिक्स, लॉजीकल रिजनिंग, स्टेटिस्टिक्स) और पेपर 4 (बिजनेस इकोनॉमिक्स) शामिल होते हैं।

पास होने के लिए चाहिए कितने अंक?

सीए फाउंडेशन परीक्षा में सभी विषयों को मिलाकर कुल 50% और प्रत्येक विषय में 40% लाने वाले उम्मीदवारों को “योग्य (Qualified)” माना जाता है। वहीं कुल 70% अंक लाने वाले कैंडीडेट्स को “श्रेष्ठता से उत्तीर्ण” माना जाता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews