फिर बदली ICAI CA इंटर परीक्षा की तारीख, अहम नोटिस जारी, नया शेड्यूल जल्द 

आईसीएआई सीए इंटर परीक्षा की तारीख में फिर से बदलाव किया गया है। उम्मीदवारों को इसकी होनी चाहिए। नोटिस भी जारी किया गया है। नई तिथि जल्द घोषित होगी। 
ICAI CA Exam 2026

इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने 19 जनवरी को आयोजित होने वाली सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 2 पेपर-5 ऑडिटिंग एंड एथिक्स की परीक्षा स्थगित कर दी है। सोमवार को भारत और देश के बाहर एग्जाम आयोजित नहीं होगा। इससे संबंधित नोटिफिकेशन 17 जनवरी को आईसीएआई ने जारी किया है।

नई तारीख अब तक घोषित नहीं की गई है। जल्द ही संशोधित शेड्यूल जारी हो सकता है। जिसके लिए नियमित तौर पर उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org  विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। आईसीएआई ने नोटिस में यह स्पष्ट किया है कि इंटर परीक्षा जनवरी सेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बता दें कि 23 सितंबर 2025 को जारी नोटिस के मुताबिक 15 जनवरी 2026 को यह पेपर होने वाला था। लेकिन महाराष्ट्र में होने वाले नगर निगम चुनाव को देखते हुए इसे री-शेड्यूल किया गया था। 19 जनवरी 2026 को एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित होने वाला था।। लेकिन एक बार परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

सीए जनवरी 2026 शेड्यूल

सीए फाइनल परीक्षा 16 जनवरी को ही समाप्त हो चुकी है। इंटरमीडिएट ग्रुप-1 परीक्षा 6, 8 और 10 जनवरी को आयोजित की गई थी। वहीं ग्रुप-2 के लिए 12, 15 और 17 जनवरी की तारीख तय की गई थी। लेकिन फिर इसे स्थगित कर दिया गया है। सीए फाउंडेशन परीक्षा 18, 20 और  24 जनवरी को आयोजित होगी। आधिकारिक वेबसाइट http://eservices.icai.org पर जाकर उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “सीए फाउंडेशन एग्जाम जनवरी 2026 एडमिट कार्ड” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा। यहाँ रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. फिर “डाउनलोड एडमिट कार्ड” के लिंक पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर प्रवेश पत्र दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
  6. भविष्य के संदर्भ में हॉल टिकट का प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

सीए परीक्षा मई 2026  शेड्यूल भी जारी 

सीए परीक्षा 2026 सेशन की तारीख भी घोषित कर दी गई है। फाइनल कोर्स ग्रुप-1 एग्जाम 2, 4 और 6 मई को आयोजित किया जाएगा। ग्रुप-2 परीक्षा 8, 10 और 12 मई को होगी। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 3, 5 और 7 मई को होगी। ग्रुप-2 एग्जाम 9, 11 और 13 मई को होगा। सीए फाउंडेशन परीक्षा 14, 16, 18 और 20 मई को आयोजित की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews