
इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया ने सीए इंटरमीडिएट जनवरी सेशन के शेड्यूल (ICAI CA Exam 2026) में बदलाव किया गया है। ग्रुप-2 के पेपर- 5 यानी ऑडिट एंड एथिक्स परीक्षा का आयोजन 19 जनवरी को होगा, जो पहले 15 जनवरी को होने वाला था। एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा। एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://eservices.icai.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
यह कदम ICAI में महाराष्ट्र में होने वाले नगर निगम के आम चुनाव को देखते हुए उठाया है। 15 जनवरी को भारत और विदेश दोनों जगह परीक्षा री-शेड्यूल की गई है। सितंबर 2025 में जारी शेड्यूल में अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है। अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://www.icai.org विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
सीए परीक्षा जनवरी शेड्यूल
- सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-1 परीक्षा का आयोजन 6, 8 और 10 जनवरी 2026 को किया जाएगा। वहीं ग्रुप-2 परीक्षा 12, 17 और 19 जनवरी को आयोजित की जाएगी। सभी पेपर्स के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
- सीए फाइनल कोर्स ग्रुप-1 परीक्षा 5, 7 और 9 जनवरी को आयोजित होने वाली है। ग्रुप-2 एग्जाम 11, 13 और 16 जनवरी को होंगे।पेपर 1 से 5 के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। जबकि पेपर 6 के लिए 4 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी।
- सीए फाउंडेशन परीक्षा 18, 20, 22 और 24 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। फाउंडेशन परीक्षा पेपर 1 और 2 दोपहर 2:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा। वहीं पेपर 3 और 4 दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4:00 तक चलेगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आईसीएआई के ई-सर्विस पोर्टल http://eservices.icai.org पर जाएं।
- होमपेज पर सीए इंटर/फाइनल/फाउंडेशन जनवरी 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- एसएसपी आईडी स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। एडमिट कार्ड का पेज खुलेगा।
- प्रवेश पत्र की सारी जानकारी सत्यापित करें। फिर इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में इसका हार्ड कॉपी जरूर निकाल लें। डिजिटल एडमिट कार्ड एग्जाम सेंटर पर मान्य नहीं होगा।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

