ICAI CA 2025: आईसीएआई सीए जनवरी परीक्षा के लिए सीरीज-1 मॉक टेस्ट शुरू, ऐसे डाउनलोड करें, जानें डिटेल 

आईसीएआई सीए जनवरी परीक्षा सीरीज-1 मॉक टेस्ट सीरीज 25 जनवरी तक उपलब्ध होगी। लिंक एक्टिव हो चुका है। सीरीज-2 मॉक टेस्ट दिसंबर में शुरू होगा।
icai ca exam 2025

ICAI CA Exam 2025: इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट्स ऑफ इंडिया ने 18 नवंबर को आईसीएआई सीए जनवरी परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट सीरीज-1 शुरू कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। मॉक टेस्ट सीरीज 25 नवंबर को खत्म होगी। वहीं सीरीज-2 मॉक टेस्ट 9 दिसंबर से लेकर 14 दिसंबर तक चलेगा।

ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक प्रत्येक विषय के लिए मॉक टेस्ट सीरीज का लिंक 1:30 बजे से एक्टिव हो चुका है। सीरीज-1 और सीरीज-2 के लिए प्रश्न पत्र दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर ही पेपर अटेम्पट करने और सबमिट करने का निर्देश आईसीएआई ने दिया है।

ऐसे डाउनलोड करें मॉक टेस्ट (ICAI CA January Exam Mock Test) 

उम्मीदवार आईसीएआई के BOS पोर्टल boslive.icai.org पर जाकर मॉक टेस्ट सीरीज डाउनलोड कर सकते हैं। प्रश्न और उत्तर के लिए ICAI BOS एंड्रॉयड और आईओएस ऐप को भी डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को bosactivities.icai.org पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिजीकल मॉक टेस्ट के लिए https://drive.google.com/file/d/1f8EZj-p_kM94JpEd4TjfOqyM7CzvCX8z/view?usp=share_link पर उपलब्ध ब्रांच ऑफिस और रिजनल काउन्सिल की लिस्ट भी चेक कर सकते हैं।

ये रहा विषयवार शेड्यूल (ICAI CA Mock Test Schedule) 

  • 18 नवंबर 2024- पेपर-1 एडवांस्ड अकाउंटिंग
  • 19 नवंबर 2024- पेपर-2 कॉर्पोरेट एंड अदर लॉ
  • 21 नवंबर- पेपर-4 कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग
  • 22 नवंबर 2024- पेपर 5 ऑडिटिंग एंड एथिक्स
  • 23 नवंबर 2024- पेपर 6 फाइनेंशियल मैनेजमेंट एंड स्ट्रेटीजीक मैनेजमेंट
  • 25 नवंबर 2024- पेपर 3 टैक्सेशन

कब होगी आईसीएआई परीक्षाएं? (ICAI CA Foundation Exam)

बता दें कि मॉक टेस्ट सीरीज सबमिट करने के 48 घंटे के भीतर उत्तर कुंजी जारी होगी। सीए फाउंडेशन एग्जाम 12, 14, 16 और 18 जनवरी 2025 को आयोजित होगा। वहीं सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-1 परीक्षा 11, 13 और 15 जनवरी को होगी। ग्रुप-2 एग्जाम का आयोजन 17, 19 और 21 जनवरी को होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews