ICAI CA जनवरी 2026 परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें स्टेप्स

जनवरी 2026 में आयोजित होने वाली आईसीएआई सीए परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस दिया गया है। 
ICAI CA Exam 2026

इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का इंडिया ने 18 दिसंबर को सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल (ICAI CA Exam January 2026) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिनका आयोजन जनवरी 2026 में होने वाला है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। फिजिकल प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। इसे डाउनलोड करने के लिए एसएसबी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। सभी कैंडिडेट्स को प्रवेश पत्र में दिए गए जानकारी को सत्यापित करने की सलाह दी जाती है।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, सिग्नेचर और परीक्षा से संबंधित जरूरी गाइडलाइंस होगी। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का नाम, समय, तारीख, केंद्र का नाम और एड्रेस जैसे जानकारी भी उपलब्ध होगी। सभी उम्मीदवारों को इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। केवल एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी ही एग्जामिनेशन सेंटर में वैध मानी जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://eservices.icai.org/ पर जाएं।
  2. होम पेज पर का सीए फाउंडेशन/ इंटरमीडिएट/ फाइनल जनवरी 2026 के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। यहां पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. इसके बाद प्रवेश पत्र नजर आएगा। सारी जानकारी को अच्छे से सत्यापित करें। अपना नाम, फोटोग्राफ, परीक्षा की तारीख और सेंटर इत्यादि को चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसकी डिजिटल कॉपी को डाउनलोड करें।
  6. क्लियर प्रिंट आउट कॉपी निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

कब होगी सीए जनवरी सेशन परीक्षाएं?

सीए फाइनल ग्रुप-1 परीक्षा का आयोजन 5,7 और 9 जनवरी 2026 को होने वाला है। वहीं ग्रुप 2 परीक्षा 11, 13 और 16 जनवरी को आयोजित की जाएगी। पेपर 1 और 5 के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से शुरू होंगे। वहीं पेपर-6 के लिए 4 घंटे का समय दिया जाएगा।

सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-1 परीक्षा का आयोजन 6, 8 और 10 जनवरी को होने वाला है। ग्रुप-2 12, 15 और 17 जनवरी को आयोजित होगा। सभी पेपर के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक का आयोजित किए जाएंगे।

सीए फाउंडेशन परीक्षा 18, 20 22 और 24 जनवरी को आयोजित होने वाली है। पेपर-1  और पेपर-3  के लिए 3 घंटे का समय मिलेग। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक चलेगी। वहीं पेपर 3 और 4 के लिए  2 घंटे का समय मिलने वाला है। उम्मीदवारों को दोपहर 2:00 से लेकर 4:00 तक का समय दिया जाएगा। 15 मिनट पहले ही पत्र  पत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews