ICAI CA May 2025: सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल परीक्षा की तारीख घोषित, शेड्यूल जारी, यहाँ करें चेक

आईसीएआई ने सीए मई सेशन एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। फाउंडेशन परीक्षा 15 मई से शुरू होगी। आइए जानें कब कौन -सी परीक्षा होगी?
icai ca exam 2025

ICAI CA May 2025: इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने  मई 2025 में आयोजित होने वाली सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। 13 जनवरी को ऑफिशियल वेबसाइट https://www.icai.org/ पर शेड्यूल उपलब्ध हो चुका है।

आईसीएआई ने एग्जाम सिटी की घोषणा भी कर दी है। देश के बाहर कुल 9 शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। फीस का ऐलान भी हो चुका है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक 1 मार्च शनिवार से सीए परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, 14 मार्च 2025 को खत्म होगी। उम्मीदवार 600 रुपये लेट फीस के साथ 17 मार्च 2025 तक रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

नोटिस के मुताबिक उम्मीदवारों को सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा में उत्तर लिखने के लिए हिंदी या इंग्लिश दोनों माध्यमों का विकल्प दिया जाएगा। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

कब आयोजित होगी कौन-सी परीक्षा? (CA Exam Dates 2025)

  • सीए फाऊंडेशन की परीक्षा 15, 17, 19 और 21 मई को आयोजित की जाएगी।
  • इंटरमीडिएट ग्रुप 1 परीक्षा 3, 5 और 7 मई को आयोजित की जाएगी। ग्रुप-2 परीक्षा 9, 11 और 14 मई को आयोजित होगी।
  • फाइनल परीक्षा ग्रुप-1 का आयोजन 2,  4 और 6 मई को होगा। ग्रुप-2 परीक्षा 8, 10 और 13 मई को आयोजित होगी । 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के कारण किसी परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा ।

कितनी होगी फीस? 

  •  भारतीय उम्मीदवारों के लिए इंटर ग्रुप-1 की फीस 1500 रुपये है। दोनों ग्रुप के लिए 2700 रुपये  है।
  • फाउंडेशन परीक्षा के लिए भारतीय उम्मीदवारों को 1500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • फाइनल कोर्स के सिंगल ग्रुप के लिए आवेदन शुल्क 1800 रुपये और दोनों ग्रुप के लिए 3300 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews