ICAI CA Result 2026: सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा के रिजल्ट की तारीख जारी, आसानी से करें डाउनलोड

इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंट्स ऑफ़ इंडिया की ओर से सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा के रिजल्ट की तारीख जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए से डाउनलोड कर सकते हैं।
ICAI CA Result 2026

बहुत से ऐसे छात्र हैं जो सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टेड अकाउंट्स ऑफ़ इंडिया की तरफ से परीक्षा के रिजल्ट की तारीख जारी कर दी गई है। जनवरी 2026 में इस परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसके रिजल्ट का स्टूडेंट्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अगर आप भी उन्ही उम्मीदवारों में से एक हैं, जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे तो आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको ica.nic.in पर जाना होगा। यहां जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज कर रिजल्ट डाउनलोड किया जा सकता है।

कब आएगा रिजल्ट

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक का इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट 8 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। यह दोपहर तक जारी होगा और इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवारों कोई सलाह दी जाती है कि अपने लॉग इन क्रेडेंशियल संभाल कर रखें ताकि आपको अंतिम समय में कोई परेशानी ना हो।

कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • 8 मार्च को जारी किए जा रहे हैं इस रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • यहां होम पेज पर आपको ICAI CA inter foundation result की लिंक दिखाई देगी।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी लॉगिन डिटेल यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा।
  • सारी डिटेल डालते ही रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन होगा।
  • आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट निकाल कर भी रख सकते हैं।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews