CA सितंबर और नवंबर परीक्षा 2026 की तारीख घोषित, ICAI ने जारी शेड्यूल, 6 जुलाई से आवेदन शुरू

आईसीएआई ने सितंबर और नवंबर में आयोजित होने वाली सीए परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीए फाइनल परीक्षा 2 नवंबर से शुरू होगी। आइए कब कौन-सा एग्जाम होगा?
ICAI CA Exam 2026

इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया ने 2 मई को सितंबर और नवंबर में आयोजित होने वाली सीए परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिस उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.icai.org/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली है।  उम्मीदवार 19 जुलाई 2026 तक अप्लाई कर पाएंगे।

600 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2026 है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा शहर या माध्यम में बदलाव करना चाहते हैं, वे यह काम 23 जुलाई से लेकर 25 जुलाई के बीच कर सकते हैं। छात्रों को इंग्लिश और हिंदी दोनों माध्यमों में परीक्षा देने की अनुमति होगी। जिसका चुनाव में आवेदन के दौरान कर सकते हैं।

इतनी है फीस

सीए इंटरमीडिएट कोर्स के सिंगल ग्रुप के लिए उम्मीदवारों को 1500 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। दोनों ग्रुप के लिए फीस 2700 रुपये होगी। सी फाइनल कोर्स सिंगल ग्रुप की फीस 1800 रुपये और दोनों ग्रुप की 3300 रुपये निर्धारित की गई है। सीए फाउंडेशन कोर्स के लिए भारतीय छात्रों को 1500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

सीए इंटर और फाउंडेशन एग्जाम शेड्यूल

सीए फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन 2, 5, 7 और 9 सितंबर को किया जाएगा। पेपर-1 और 2 के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। वहीं पेपर 3 और 4 की अवधि 2 घंटे होगी। एग्जाम दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा।

सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-1 का आयोजन 1, 3 और 6 सितंबर को किया जाएगा। वहीं ग्रुप-2 परीक्षा 8, 10 और 12 सितंबर को आयोजित होगी। सभी पेपर का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक किया जाएगा।

नवंबर में सीए फाइनल परीक्षा

सीए फाइनल ग्रुप-1 आयोजन 2, 4 और 6 नवंबर को किया जाएगा। ग्रुप-2 परीक्षा 9, 11 और 13 नवंबर को आयोजित होगी। पेपर 1 से 5 तक की अवधि 3 घंटे होगी। पेपर 6 की अवधि 4 घंटे होगी। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले ही प्रश्न पत्र वितरण किए जाएंगे। इस दौरान वे प्रश्न पत्र को पढ़ सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले ICAI के सेल्फ सर्विस पोर्टल (SSP) पोर्टल https://eservices.icai.org/ पर जाएं।
  2. यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  3. इसके बाद आवेदन पत्र को अच्छे से भरे। दस्तावेजों को अपलोड करें।
  4. शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
  5. फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को एसएसपी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ही यूजर नेम और पासवर्ड क्रीऐट होगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews