ICAI CA सितंबर और नवंबर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, इतनी है फीस, शेड्यूल भी जारी, जानें डिटेल 

आईसीएआई ने सीए सितंबर और नवंबर परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। तारीख और फीस का ऐलान भी हो चुका है। आइए जानें कैसे आवेदन करें?
ICAI CA Exam 2026

इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया ने सितंबर और नवंबर में आयोजित होने वाली परीक्षाओं (ICAI CA Exam 2026) के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। उम्मीदवार 6 जुलाई से लेकर 19 जुलाई तक पंजीकरण कर सकते हैं। 600 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तारीख 22 जुलाई 2026 है। आवेदन पत्र में सुधार का मौका 23 जुलाई से लेकर 25 जुलाई तक मिलेगा।

आईसीएआई सेल्फ सर्विस पोर्टल http://eservices.icai.org पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा।जिन लोगों ने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उन्हें यूजरनेम क्रीऐट करबे, कोर्स, कन्वर्ट कोर्स, रिवैलिडेट करने की सलाह दी जाती है। साथ ही फोटोग्राफ हस्ताक्षर और एड्रेस एसपी पर अपडेट करना होगा।

कितनी है फीस?

सीए इंटरमीडिएट कोर्स सिंगल ग्रुप के लिए उम्मीदवारों को 1500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। दोनों ग्रुप के लिए आवेदन शुल्क 2700 रुपये है। सीए फाइनल कोर्स सिंगल ग्रुप के लिए शुल्क 1800 रुपये है। दोनों ग्रुप के लिए शुल्क 3300 रुपये है। सीए फाउंडेशन परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किया गया है।

सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल की तारीख 

सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-1 का आयोजन 1, 3 और 6 सितंबर को होगा। वहीं ग्रुप 2 का आयोजन 8, 10 और 12 सितंबर को किया जाएगा। सभी पेपर्स की अवधि 3 घंटे होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगी।

सीए फाउंडेशन परीक्षा 2, 5, 7 और 9 सितंबर को आयोजित होगी।  पेपर 1 और 2 के लिए की अवधि 3 घंटे होगी। वहीं पर पेपर 3 और 4 की अवधि 2 घंटे होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी।

सीए फाइनल ग्रुप-1 का आयोजन 2, 4 और 6 नवंबर को होगा। ग्रुप-2 परीक्षा 9, 11 और 13 नवंबर को आयोजित की जाएगी। पेपर 1 से पेपर 5 की 3 घंटे और पेपर 6 की अवधि 4 घंटे होती। परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे शुरू होगी। उम्मीदवारों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा। हिन्दी या इंग्लिश किसी भी एक भाषा में परीक्षा देने की अनुमति होगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://www.icai.org विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews