CA फाउंडेशन अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर, अब फ्री में मिलेगी ये सुविधा, तैयारी होगी आसान, ICAI ने किया ऐलान

सीए फाउंडेशन वर्चुअल क्लास की शुरुआत हो चुकी है। अभ्यर्थियों को मुफ़्त में परीक्षा को लेकर मार्गदर्शन मिलेगा। इससे वे बेहतर तरीके से तैयारी कर पाएंगे। आइए जानें इस सुविधा का लाभ कैसे उठायें?
icai ca foundation exam 2025

इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI CA Foundation 2025) ने सीए फाऊंडेशन अभ्यर्थियों के लिए फ्री लाइव वर्चुअल क्लासेस का ऐलान किया है। जो भी उम्मीदवार मई 2025 और सितंबर 2025 सीए फाउंडेशन परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसकी शुरुआत 13 फरवरी से हो चुकी है। शेड्यूल भी जारी किया है।

वर्चुअल क्लास का आयोजन दो सेशन में किया जाएगा। पहला सेशन सुबह 11 बजे से लेकर 1:00 बजे तक चलेगा। वहीं दूसरा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक चलेगा। प्रत्येक पेपर की क्लास हफ्ते में 3 दिन आयोजित की जाएगी।

ये रहा शेड्यूल

पेपर-1 अकाउंटिंग के लिए लाइव वर्चुअल क्लास की शुरुआत 13 फरवरी से हो चुकी है। इसका आयोजन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। पेपर-2 यानी बिजनेस लॉ की वर्चुअल क्लास 14 फरवरी से शुरू हो चुकी है, इसका आयोजन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। पेपर 3 यानी क्वानटिटेटिव एप्टीट्यूड के लिए क्लास का आयोजन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। पेपर-4 यानि बिजनेस इकोनॉमिक्स की वर्चुअल क्लास सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसकी शुरुआत 5 मार्च 2025 से होने वाली है। कुछ कक्षाएं रविवार को भी आयोजित की जाएगी।

वर्चुअल क्लास से जुड़ी कुछ खास बातें

छात्रों को इन कक्षाओं में परीक्षा की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसमें इंटरएक्टिव शंका समाधान सेशन भी शामिल है। एक से एक बातचीत के लिए छात्र ज़ूम मीटिंग के जरिए शामिल हो सकते हैं। नोट्स/असाइनमेंट/एमसीक्यू जैसी सुविधा भी उपलब्ध होगी। विभिन्न फैकल्टी द्वारा क्लासेस का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा केंद्रित दृष्टिकोण के तहत इसकी शुरुआत की गई है। इस सुविधा का लाभ छात्र आईसीएआई BOS मोबाइल ऐप, बीओएस ज्ञान पोर्टल, आईसीएआई यूट्यूब चैनल, बीओएस मोबाइल ऐप FAQ और बीओएस नॉलेज पोर्टल के माध्यम से उठा सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews