ICMAI CMA दिसंबर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें लिंक और स्टेप्स 

सीएमए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध हो चुके हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। एग्जाम 10 दिसंबर से शुरू होगा। प्रवेश पत्र के लिए स्टेप्स नीचे दिए गए हैं- 
ICMAI CMA Exam 2025

इंस्टिट्यूट ऑफ़ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया ने सीएमए दिसंबर (ICMAI CMA December Admit Card) सेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट http://eicmai.in या http://icmai.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए केवल रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का विशेष महत्व होता है। इसमें कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र की जानकारी के साथ-साथ एग्जाम शेड्यूल, रिपोर्टिंग टाइम, सब्जेक्ट, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और जरूर दिशा निर्देश शामिल होते हैं। एडमिट कार्ड के सत्यापन के बाद ही एडमिट कार्ड एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री दी जाती है। इसलिए इसे रिजल्ट घोषित होने तक इस सा सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर सीएमए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट या फाइनल दिसंबर 2025 के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आएगा। सारी जानकारी अच्छे से चेक करें और सत्यापित करें। फिर इसे डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

कब होगी परीक्षा?

सीएमए फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षा 10 दिसंबर से लेकर 17 दिसंबर तक जारी रहेगी।  फाइनल कोर्स के लिए परीक्षा सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इंटरमीडिएट के लिए परीक्षा दोपहर 2:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक चलेगी। एग्जाम ऑफलाइन मोड में आयोजित किए जाएंगे।

सीएमए फाउंडेशन की परीक्षा 13 दिसंबर को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 तक पर पेपर-1 और पेपर-2 का आयोजन होगा। वहीं दोपहर 2:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक पेपर-3 और पेपर-4 चलेगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए डिटेल्स को अच्छे से पढ़ने और इनका पालन करने की सलाह दी जाती है। अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट को नियमित तौर पर विजिट कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews