
AI Generated Image
इंस्टिट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंट्स ऑफ इंडिया ने सीएमए फाउंडेशन जून सेशन परीक्षा का परिणाम 8 जुलाई को जारी कर दिया है। टॉपर्स लिस्ट उपलब्ध हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार एग्जाम में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट icmai.in पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आईडेंटिफिकेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी। परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 14 जून 2025 को हुआ।
सीएमए फाउंडेशन (ICMAI CMA June Result) जून सेशन में हावड़ा की रिया पोद्दार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरा स्थान पर अक्षत अग्रवाल हैं। वहीं तीसरा स्थान मोहित दास और भव्या अग्रवाल ने हासिल किया है। चौथे नंबर पर पेनुगोंडा साई रघुवेन्द्र रेड्डी और पांचवें पर मैथरिका चोपारा हैं।
ऐसे चेक करें परिणाम
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “CMA Foundation Result June 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। आईडेंटिफिकेशन नंबर दर्ज करें। “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- स्कोरकार्ड का पेज खुलेगा। विषयवार स्कोर चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
ये है टॉपर्स लिस्ट
अब आगे क्या?
सीएमए फाउंडेशन परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार इंटर कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन कैंडीडेट्स को दिसंबर सेशन एग्जाम में शामिल होने की अनुमति होगी। आवेदन प्रक्रिया जारी है, अंतिम तारीख 31 जुलाई 2025 है। वहीं जिन भी उम्मीदवारों ने इस सेशन में पास नहीं किया, वे दिसंबर सेशन में शामिल हो सकते हैं।
सीएमए इंटर और फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जल्द
आईसीएमएआई ने सीएमए इंटर और फाइनल जून परीक्षा का परिणाम (CMA Intermediate and Final Result) जल्द घोषित कर सकता है। ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक 11 अगस्त या इससे पहले रिजल्ट जारी हो सकते हैं। कुछ सूत्रों का मानना है की स्कोरकार्ड 25 जुलाई को उपलब्ध होंगे। अपडेट्स और सटीक जानकारी के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

