18 फरवरी से ICSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन इंग्लिश का पेपर, जरूरी गाइडलाइंस जारी, छात्र जरूर जान लें 

आईसीएसई कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा मंगलवार से शुरू होगी। इन दौरान छात्रों को नियमों का विशेष पालन करना होगा। आइए जानें क्या करें और क्या न करें?
ICSE class 10th board exam 2025

आईसीएसई कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा (ICSE Class 10 Board Exam 2025) 18 फरवरी से शुरू होने वाली है। पहले दिन इंग्लिश लैंग्वेज का पेपर होगा, जिसकी शुरुआती सुबह 11:00 बजे से होगी। परीक्षा 27 मार्च 2025 तक जारी रहेगी। आखिरी पेपर एनवायरमेंटल साइंस का होगा। आर्ट पेपर-1, आर्ट पेपर-2, आर्ट पेपर-3 और आर्ट-4 की परीक्षा की सुबह 9:00 बजे शुरू होगी। छात्रों को तीन घंटे का समय दिया जाएगा। बाकी सभी विषयों की परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी।

केवल  केमिस्ट्री, गणित, हिन्दी और आर्ट पेपर्स के लिए ही छात्रों को तीन  घंटे का समय प्रदान किया जाएगा। बाकी सभी विषयों की परीक्षा 2 घंटे में समाप्त होगी। काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन के ऑफिशियल वेबसाइट पर डेटशीट और महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी हो चुकी है। एग्जाम के दौरान छात्रों को बातों का विशेष ख्याल रखना होगा।

समय का रखें खास ख्याल 

एग्जाम हॉल में परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले पहुंचे। उत्तर लिखने से पहले 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र को पढ़ने के लिए दिया जाएगा। इसका सही इस्तेमाल करें। यदि एग्जाम 11:00 बजे शुरू होता है तो रीडिंग टाइम 10:45 बजे से शुरू होगा।

 इन बातों का भी रखें ख्याल 

  • प्रतिबंधित चीजें एग्जाम हॉल में लें जाने की अनुमति नहीं होगी। दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें।  कैलकुलेटर , टेबलेट।  मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट एग्जाम हॉल में ले जाने की गलती न करें।
  • एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
  • परीक्षा समाप्त होने से पहले उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में रहना होगा।
  • परीक्षा के दौरान प्रश्न के जरूरत के हिसाब मैप या अतिरिक्त सामग्री प्रदान नहीं की गई है तो इस बात की जानकारी परीक्षक को दें।
  • आंसर शीट पर यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर जानकारी को सही से दर्ज करें।
  • प्रश्न पत्र में दिए गए गाइडलाइंस का पालन जरूर करें। उसी के हिसाब से उत्तर लिखें।
  • परीक्षा के दौरान छात्रों को ब्लू या ब्लैक इंक पेन से ही लिखने की अनुमति होगी।
  • आंसर शीट के दोनों साइड मार्जिन जरूर छोड़ें। प्रत्येक उत्तर को नए लाइन के साथ शुरुआत करें।
  • लेफ्ट हैंड मार्जिन में प्रश्न संख्या जरूर लिखें। उत्तर पुस्तिका में प्रश्नों को ना लिखें।
  • हैंडराइटिंग का विशेष ख्याल रखें।
  • स्पेलिंग को अच्छे से चेक करें।
  • उत्तर को सही तरीके से लिखने के लिए डायग्राम जरूर बनाएं। ध्यान रहे कि आप जब डायग्राम बना रहे हो तो पेंसिल का इस्तेमाल करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews