IGNOU ने जारी किया अलर्ट: एडमिशन और परीक्षा के दौरान छात्र जरूर रखें इन बातों का ख्याल, देखें खबर

 इग्नू ने फीस पेमेंट को लेकर एडवाइजरी जारी की है। एडमिशन के दौरान धोखेबाजों से सतर्क रहने की सलाह दी है। जुलाई सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि भी नजदीक है। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
ignou adviosry

AI Generated Image

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) देश के बड़े डिस्टेंस और ओपन लर्निंग संस्थानों में से एक है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 में इसे पहला स्थान मिला है। वर्तमान में एडमिशन प्रोसेस जारी किया है। विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं। लेकिन एडमिशन और परीक्षा के दौरान बढ़ रहे धोखाधड़ी के मामलों को लेकर इग्नू ने हाल ही एडवाइजरी जारी की गई है। छात्रों को सतर्क रहने को कहा गया है।

इग्नू ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि यूनिवर्सिटी ने किसी भी व्यक्ति को अनधिकृत तौर पर फीस कलेक्ट की इजाजत नहीं दी है। रजिस्ट्रेशन से लेकर एग्जाम तक सभी प्रकार के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन ऑफ़िशियल वेबसाइट www.ignou.ac.in पर किया जाता है।

दरअसल, कुछ ढोंगी लोग पर्सनल ईमेल, कॉल, एसएमएस और अन्य चैनल के जरिए स्टूडेंट से संपर्क करते हैं। एग्जाम फीस, डिग्री, सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन, प्रोजेक्ट, प्रैक्टिकल और अन्य सेवाओं के नाम पर फीस मानते हैं। जबकि ऐसा कोई भी नियम इग्नू द्वारा निर्धारित नहीं किया गया है।

छात्र क्या करें और क्या नहीं? (IGNOU Admission Process)

इग्नू ने सभी उम्मीदवारों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ताकि वे धोखाधड़ी का शिकार न बन पाए। ऐसे मामलों की जानकारी लोकल पुलिस प्रशासन को देने की सलाह भी दी गई है।  ताकि स्कैमर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। यह भी स्पष्ट किया है कि धोखाधड़ी वाले ट्रांजैक्शन के लिए यूनिवर्सिटी किसी तरीके से जिम्मेदार नहीं होगी।

15 सितंबर तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

इग्नू ने जुलाई 2025 सेशन के लिए ऑनलाइन पाठ्यक्रम में दाखिले की तारीख को आगे बढ़कर 15 सितंबर किया कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूजी, पीजी और सर्टिफिकेट ओडीएल और ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन प्रोसेस 10 जून को शुरू किया गया था। पहले 15 जुलाई रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख थी। लेकिन इसे बढ़ाकर 15 अगस्त किया गया था। अब नई डेडलाइन 15 सितंबर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews