IGNOU ने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम के रजिस्ट्रेशन की बढ़ाई तारीख, इस दिन तक चलेगी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

IGNOU

IGNOU ODL Admission January 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की तरफ से एक बड़ी अपडेट निकल सामने आई है। जहां विश्वविद्याल की तरफ से ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम के तहत जनवरी में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अब 29 फरवरी 2024 तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं। बता दें इसके पहले ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम के पाठ्यक्रमों में आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी 2024 निर्धारित की गई थी।

फिक्सड लर्नर इंटेक प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू

IGNOU ने फिक्सड लर्नर इंटेक प्रोग्राम्स (FLIP) के तहत पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार ignouflip.samarth.edu.in  पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं।

FLIP में शामिल हैं ये पाठ्यक्रम

  • फिक्सड लर्नर इंटेक प्रोग्राम्स में ये पाठ्यक्रम शामिल हैं-
  • एचआईवी मेडिसिन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGDHIVM)
  • जराचिकित्सा चिकित्सा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGDGM)
  • मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGDMCH)
  • अस्पताल और स्वास्थ्य प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (PGDHHM)
  • सीबीआरएनई आपदाओं के चिकित्सा प्रबंधन में स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र (PGCMDM)
  • नर्सिंग प्रशासन में डिप्लोमा (DNA)

आवेदन शुल्क

IGNOU में फिक्सड लर्निंग इंटेक प्रोग्राम्स पाठ्यक्रमों में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews