इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) देश के बड़े ओपन यूनिवर्सिटी में से एक है। इग्नू वर्तमान में भारत सरकार के फ्री ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म “SWAYAM” पोर्टल पर 222 कोर्स ऑफर कर रहा है, जो विभिन्न विषयों से जुड़े हैं। खास बात यह है कि इन पाठ्यक्रमों को ज्वाइन करने के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगती है।

इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन जुलाई में ही शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 31 अगस्त 2026 तक एनरोलमेंट कर सकते हैं। कोर्सेस की पढ़ाई पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में होगी। इसकी अवधि 4 से 16 सप्ताह के बीच है। इसमें कुछ डिप्लोमा तो कुछ यूजी और पीजी लेवल के पाठ्यक्रम शामिल हैं। कोई भी इन्हें ज्वाइन कर सकता है। कोर्स खत्म करने के बाद सर्टिफिकेट प्राप्त करने का मौका भी मिलेगा। जिसके लिए परीक्षा दिसंबर में आयोजित होगी। रजिस्ट्रेशन और पढ़ाई मुफ़्त होगी, लेकिन एग्जामिनेशन फीस का भुगतान करना पड़ सकता है।

ऐसे करें ज्वाइन

    1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://swayam.gov.in पर जाएं।
    2. होमपेज पर साइन इन या रजिस्टर के टैब पर क्लिक करें।
    3. जरूरी जानकारी दर्ज करके प्रोफाइल क्रीऐट करें।
    4. कोर्स कैटेलॉग में जाकर पाठ्यक्रम को सर्च करें।
    5. नेशनल कॉर्डिनेटर के तौर पर इग्नू को सिलेक्ट करें।
    6. कोर्स पर क्लिक करें। इसके बारे में पढ़ने के बाद “Join”  बटन पर क्लिक करें।

बिजनेस, मार्केटिंग और मैनेजमेंट से जुड़े कोर्स 

  • बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन एंड मैनेजमेंट
  • बिजनेस लॉ
  • बिजनेस मैथमेटिक्स एंड स्टैटिसटिक्स
  • बिजनेस कम्युनिकेशन
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन इन बिजनेस
  • BGES- 186 बिजनेस कम्युनिकेशन
  • इमर्जिंग टेक्नोलॉजी फॉर बिजनेस एंड सोसाइटी
  • प्रिंसिपल्स ऑफ़ मार्केटिंग
  • मार्केटिंग रिसर्च और टूरिज्म मार्केटिंग
  • ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस
  • बेसिक्स ऑफ इवेंट मैनेजमेंट
  • मैनेजमेंट फंक्शंस
  • इन्वेंटरी एंड स्टोर मैनेजमेंट इन कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री
  • फाइनेंशियल मैनेजमेंट
  • मैनेजमेंट ऑफ़ ह्यूमन रिसोर्सेज
  • क्वालिटी इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट
  • मैनेजमेंट इन टूरिज्म

मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े कोर्स 

  • वेब बेस्ड टेक्नोलॉजी और मल्टीमीडिया एप्लीकेशंस
  • राइटिंग फॉर मीडिया: रेडियो एंड टेलीविजन
  • डिजिटल मीडिया लिटरेसी
  • मीडिया इंफॉर्मेशन एंड एंपावरमेंट
  • मीडिया इंफॉर्मेशन एंड एंपावरमेंट (हिंदी)
  • मीडिया इंफॉर्मेशन एंड एंपावरमेंट (तमिल)
  • डिजिटल मीडिया
  • मीडिया एंड इंफॉर्मेशन लिटरेसी फॉर टीचर्स
  • कम्युनिकेशन स्किल्स (अरबी)
  • इंग्लिश कम्युनिकेशन
  • कम्युनिकेशन स्किल्स लाइब्रेरी इंफॉर्मेशन साइंस
  • कम्युनिकेशन एंड एक्सटेंशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट
  • एजुकेशनल कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी