IGNOU ऑफर कर रहा “लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस” से जुड़े ये 4 कोर्स, फ्री में ऑनलाइन उठाएं लाभ 

इग्नू फ्री में लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस कई कोर्स ऑफर कर रहा है। ऑनलाइन स्वयं पोर्टल पर ये उपलब्ध हैं। आसानी से इससे स्टूडेंट्स जुड़ सकते हैं। आइए जानें इसे कैसे ज्वाइन कर सकते हैं?
ignou free online courses

AI Generated Image

इंदिरा गाँधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) स्वयं पोर्टल पर लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस से जुड़े चार कोर्स ऑफर कर रहा है। इच्छुक कैंडीडेट्स जिसके लिए 15 सितंबर तक इनरोलमेंट कर सकते हैं। इनकी शुरुआत जुलाई में ही हो चुकी है। 12 सप्ताह बाद इन पाठ्यक्रमों का समापन भी हो जाएगा। यदि आपको भी लाइब्रेरी के क्षेत्र में करियर बनाने चाहते हैं तो ये कोर्स बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं।

इग्नू देश के सबसे बड़े ओपन और ओडीएल यूनिवर्सिटी में से एक है। वही स्वयं पोर्टल भारत सरकार द्वारा पेश किया गया एक फ्री ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफार्म है। लाइब्रेरी से संबंधित इन पाठ्यक्रमों की लिस्ट में “लाइब्रेरी इनफॉरमेशन एंड सोसाइटी”, “मैनेजमेंट ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन सेंटर”,  “इनफॉरमेशन सोर्सेस एंड लाइब्रेरी सर्विसेज” और “लाइब्रेरी ऑटोमेशन एंड डिजिटाइजेशन” शामिल हैं। इसमें कुछ कोर्स डिप्लोमा तो कुछ पोस्ट ग्रेजुएट लेवल के हैं। अपनी योग्यता के हिसाब से स्टूडेंट्स इनका चयन कर सकते हैं।

कोर्स के बारे में जानें 

लाइब्रेरी इनफॉरमेशन एंड सोसाइटी:- यह एक पोस्टग्रेजुएट स्तर का प्रोग्राम है। जिसकी शुरुआत  15 जुलाई से हो चुकी है। वहीं समापन 14 नवंबर को होने वाला है। इस पाठ्यक्रम में समाज में लाइब्रेरी और अन्य इनफॉरमेशन इंस्टीट्यूशन के योगदान और महत्व के बारे में पढ़ाया जाएगा। लाइब्रेरी के प्रकार, लाइब्रेरी साइंस से संबंधित लॉ और अन्य टॉपिक इसमें शामिल किए गए हैं । पाठ्यक्रम इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है।

मैनेजमेंट ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन सेंटर:- यह भी पोस्ट ग्रेजुएट लेवल प्रोग्राम है, इंग्लिश मध्यम में यह उपलब्ध है। इसे 12 सप्ताह में स्टूडेंट्स पूरा कर सकते हैं। इस पाठ्यक्रम में लाइब्रेरी और इनफॉरमेशन सेंटर्स में से जुड़े प्रबंधन, प्रिंसिपल्स, तकनीक और एप्लीकेशंस के बारे में पढ़ाया जाएगा।

इनफॉरमेशन सोर्सेस एंड लाइब्रेरी सर्विसेज:– यह भी स्टूडेंट के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। यह एक डिप्लोमा लेवल प्रोग्राम है, जो 15 नवंबर तक जारी रहेगा। पाठ्यक्रम इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। कोर्स को-आर्डिनेटर इग्नू की प्रोफेसर डॉ अर्चना शुक्ला हैं।

लाइब्रेरी ऑटोमेशन एंड डिजिटाइजेशन:– इस कोर्स की अवधि भी 12 सप्ताह है। यह एक चार क्रेडिट का डिप्लोमा लेवल प्रोग्राम है, जो इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। दसवीं पास स्टूडेंट भी इसका हिस्सा बन सकते हैं।

कैसे उठाएं लाभ?

  • सबसे पहले स्वयं पोर्टल http://swayam.gov.in पर जाएं। ऐप का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं।
  • होमपेज पर “साइन इन या रजिस्ट्रेशन” के टैब पर क्लिक करके।
  • पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें। फोन नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जानकारी दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।
  • फिर नेशनल को-ऑर्डिनेटर के तौर पर इग्नू को चुनें।
  • स्क्रीन पर कोर्स की लिस्ट नजर आएगी।
  • पाठ्यक्रम का चुनाव करें और “Join” बटन पर क्लिक करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews