घर बैठें Free में करें कंप्यूटर साइंस से जुड़े ये 4 ऑनलाइन कोर्स, IGNOU कर रहा ऑफर

इग्नू फ्री में कई कोर्स ऑफर कर रहा है। इसमें कंप्यूटर साइंस भी शामिल है। स्टूडेंट ऑनलाइन इसका लाभ उठा सकते हैं। फीस भी देनी होगी। आइए जानें इन पाठ्यक्रमों का लाभ कैसे उठायें?
free cyber security courses

AI Generated Image

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) स्वयं पोर्टल पर कंप्यूटर साइंस से जुड़े 4 पाठ्यक्रम ऑफर कर रहा है। इन कोर्सेज से कोई भी व्यक्ति आसानी से जुड़ सकता है। उन्हें किसी कॉलेज या संस्थान में जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जाएगी। खास बात यह है कि यह पाठ्यक्रम भारत सरकार के फ्री एजुकेशन पोर्टल स्वयं पर उपलब्ध है, जिसके लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगती। हालांकि यदि कोई व्यक्ति सर्टिफिकेट की इच्छा रखता है, तो उसे एक परीक्षा देनी होगी। इसके लिए एग्जामिनेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। लेकिन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और पढ़ाई पूरी तरीके से मुक्त होती है।

फ्री कोर्सेज के लिस्ट में “डेटा स्ट्रक्चर्स यूजिंग सी प्रोग्रामिंग”, “वेब बेस्ड टेक्नोलॉजीज एंड मल्टीमीडिया एप्लीकेशंस”, “क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज” और “क्रॉस प्लेटफॉर्म एप्लीकेशन डेवलपमेंट यूजिंग Flutter” शामिल हैं। एनरोलमेंट की प्रक्रिया अभी भी जारी है। 15 सितंबर तक स्टूडेंट इसे ज्वाइन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन दिसम्बर में किया जाएगा। पाठ्यक्रमों का अंत 15 नवंबर को होने वाला है। सभी कोर्सेज की अवधि 12 सप्ताह है।

कैसे उठायें लाभ?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट swayam.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “साइन इन/रजिस्टर” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • अब “All Courses” के विकल्प पर जाएं। नेशनल को-ऑर्डिनेटर के तौर पर इग्नू को चुनें।
  • कोर्स को करें, फिर “ज्वॉइन” के लिंक पर क्लिक करें।

पाठ्यक्रमों के बारे में जानें 

वेब बेस्ड टेक्नोलॉजीज एंड मल्टीमीडिया एप्लीकेशंस:- यह कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से संबंधित एक पाठ्यक्रम है। जो इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। इसे केवल 12 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। यूजी स्टूडेंट्स के लिए इसे तैयार किया गया है। पाठ्यक्रम ऐसे तकनीकी के बारे में चर्चा करता है, जो इंटरनेट का आधार है।

डेटा स्ट्रक्चर्स यूजिंग सी प्रोग्रामिंग:– इस कोर्स को कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के कैटेगरी में रखा गया है, जो इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। पाठ्यक्रम में कंप्यूटर साइंस एंड प्रोग्रामिंग में डाटा स्ट्रक्चर के महत्व और एप्लीकेशंस के बारे में बताया गया है।

क्रॉस प्लेटफॉर्म एप्लीकेशन डेवलपमेंट यूजिंग Flutter:- इस पाठ्यक्रम को भी कंप्यूटर साइंस कैटेगरी में शामिल किया गया है। इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध इस पाठ्यक्रम को पूरा करने में 12 सप्ताह का समय लगता है। यूजी स्टूडेंट्स के लिए इसे तैयार किया गया।

क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज:– क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज को भी कंप्यूटर साइंस की कैटेगरी में शामिल किया गया है। इसमें रिकॉर्ड किए गए लेक्चर, रीडिंग मैटेरियल और रियल वर्ल्ड केस स्टडी शामिल हैपाठ्यक्रम की अवधि 12 सप्ताह है और यह इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews