
AI Generated Image
इग्नू अनेक कोर्स ऑफर करता है। जिसमें 300 से अधिक डिस्टेंस लर्निंग और करीब 44 ऑनलाइन पाठ्यक्रम शामिल हैं। छात्रों कॉलेज जाने की टेंशन भूल घर बैठे कई यूजी, पीजी, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा प्रोग्राम को पूरा कर सकते हैं। वर्तमान में इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी स्वयं पोर्टल पर भी कई कोर्स चला रहा है। इस लिस्ट में साइबर सिक्योरिटी से जुड़े तीन प्रोग्राम शामिल हैं। जिन्हें पूरा करने पर सर्टिफिकेट भी मिलता है।
स्वयं पोर्टल सरकार की एक खास पहल है, जिसपर फ्री में अलग-अलग कोर्स पढ़ाए जाते हैं। एनटीए द्वारा परीक्षा आयोजित की जाती है। पास होने वाले स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट मिलता है।फिलहाल IGNOU “साइबर सिक्योरिटी टूल्स, टेक्निक्स और काउंटर मेजरस”, “फंडामेंटल्स ऑफ़ फाइनेंशियल इंक्लूजन एंड साइबर सेफ्टी” और “इंट्रोडक्शन टू साइबर सिक्योरिटी” नामक कोर्स ऑफर कर रहा है। सभी की शुरुआत 15 जुलाई से होने वाली है। समापन 15 नवंबर को होगा। एनरोलमेंट की तारीख 15 सितंबर 2025 है। स्वयं पोर्टल swayam.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगती। हालांकि परीक्षा के लिए शुल्क का भुगतान करना पड़ता है।
साइबर सिक्योरिटी टूल्स, टेक्निक्स एंड काउंटर मेजरस
इस कोर्स को डॉ बाबासाहेब अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद के प्रोफेसर डॉ निलेश के.मोदी द्वारा पढ़ाया जाएगा। यह इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध होगा। इसकी अवधि सिर्फ 12 सप्ताह है। यह 4 क्रेडिट प्वाइंट का एक सर्टिफिकेट कोर्स है, जिसमें क्रिप्टोग्राफिक, नेटवर्क सिक्योरिटी, रिस्क मैनेजमेंट और अन्य टॉपिक के बारे में पढ़ाया जाएगा। इसमें साइबर सिक्योरिटी सेक्टर के लिए एक बेहतरीन करियर ऑप्शन साबित हो सकता है।
फंडामेंटल्स ऑफ फाइनेंशियल इंक्लूजन एंड साइबर सेफ़्टी
यह कोर्स उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी हल्द्वानी के फ़ैकल्टी मेंबर्स द्वारा पढ़ाया जाएगा। यह भी इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध होगा। यूजी और पीजी स्टूडेंट्स इसका हिस्सा बन सकते हैं। इसकी अवधि भी 12 सप्ताह है। कोर्स में वित्तीय सेक्टर और बैंकिंग में साइबर सिक्योरिटी के महत्व को बताया जाएगा।
इंट्रोडक्शन टू साइबर सिक्योरिटी
इस कोर्स की अवधि भी 12 सप्ताह है। अंग्रेजी उपलब्ध होगा। यूजी या पीजी स्टूडेंट्स इससे जुड़ सकते हैं। यह उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी हल्द्वानी के प्रोफेसर डॉ जितेंद्र पांडे द्वारा संचालित किया जाएगा। इसकी शुरुआत 15 जुलाई से होने वाली है। इस यूजी लेवल पाठ्यक्रम में साइबर स्पेस, सिक्योर पासवर्ड, वाई-फाई सिक्योरिटी, विंडोज सिक्योरिटी और अन्य टॉपिक के बारे में पढ़ाया जाएगा।

