IGNOU ऑफर कर रहा Law से जुड़े ये 4 फ्री ऑनलाइन कोर्स, जानें बिना फीस कैसे करें ज्वाइन?

इग्नू फ्री में लॉ से जुड़े कुछ कोर्स ऑफर कर रहा है, जो स्वयं पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। कुछ विवरण दर्ज करके इन पाठ्यक्रमों से जुड़ा जा सकता है। आइए एक-एक इन प्रोग्राम के बारे में जानें-
Generative free courses

AI Generated Image

हर नागरिक को विभिन्न क्षेत्रों के जुड़े कानून की जानकारी होनी चाहिए। ऑनलाइन कुछ पाठ्यक्रमों के जरिए लॉ को समझा जा सकता है। इंदिरा गाँधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) भारत सरकार के ऑनलाइनएजुकेशन प्लेटफोर्म स्वयं पोर्टल पर लॉ से जुड़े कुछ खास कोर्स ऑफर कर रहा है। इस लिस्ट में “बिजनेस लॉ”, “इनकम टैक्स लॉ एंड प्रैक्टिसेस”, “अंडरस्टैंडिंग जेंडर एंड लॉ” और “फूड लॉ एंड स्टैंडर्ड” शामिल हैं।

चारों कोर्स विभिन्न सेक्टर से संबंधित कानून और अधिकारों की जानकारी देता है रूचि और पात्रता के हिसाब से किसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी की शुरुआत 15 जुलाई 2025 से होने वाली है। इन्हें पूरा करने में 8 से 16 सप्ताह का समय लगेगा। निर्धारित समय के भीतर इनका लाभ उठाया जा सकता है। कोर्स से जुड़ने के लिए कोई फीस नही लगती है। हालाँकि सर्टिफिकेट के लिए फीस देनी पड़ेगी।

फूड लॉ एंड स्टैंडर्ड्स

इसकोर्स में स्टूडेंट्स को भोजन और खाद्सेय पदार्थ से संबंधित नेशनल और इंटरनेशनल कानून की जानकारी दी जाएगी। इसमें फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 शामिल है। इसके  अलावा फूड साइंस, फूड माइक्रोबायोलॉजी, फूड सेफ्टी जैसे टॉपिक को भी शामिल किया गया है। यह पाठ्यक्रम ऑनलाइन मोड और इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध होगा। केवल 16 सप्ताह में डिप्लोमा स्तर के इस प्रोग्राम को पूरा किया जा सकता है। यह एग्रीकल्चर और फूड इंजीनियरिंग से जुड़ा हुआ है।

अंडरस्टैंडिंग जेंडर एंड लॉ

अंडरस्टैंडिंग जेंडर एंड लॉ इंग्लिश माध्यमिक उपलब्ध होने वाला एक सर्टिफिकेट कोर्स है। इसका उद्देश्य छात्रों को लिंग और कानून के अंतर्संबंधों पर मूलभूत परिचय देना है। इसके अलावा कोर्स पितृसत्तात्मक, विषमलैंगिक, सामाजिक व्यवस्था में समाज और कानून के बीच रिलेशन पर भी जोर देता है।

इनकम टैक्स लॉ एंड प्रैक्टिसेस

इस पाठ्यक्रम को पूरा करने में 8 सप्ताह का समय लगेगा। इसकी शुरुआत 15 जुलाई से होगी। 15 सितंबर तक एनरोलमेंट किया जा सकता है। यह कॉमर्स से जुड़ा एक अंडर ग्रेजुएट स्तर का प्रोग्राम है। इसमें कुल 20 यूनिट्स और दो भाग शामिल किए गए हैं। यदि आप भी आयकर संबंधित कानून और नियमों के बारे में जानना चाहते हैं, तो इससे जुड़ सकते हैं।

बिजनेस लॉ

यह कॉमर्स से जुड़ा एक यूजी स्तर पाठ्यक्रम है। 12वीं पास इसका लाभ उठा सकते हैं। इसे पूरा करने में 16 सप्ताह का समय लगेगा। इंग्लिश माध्यम में यह प्रोग्राम उपलब्ध होगा। यह 15 जुलाई से 15 नवंबर तक चलेगा।

कोर्स से जुड़ने के लिए स्टेप्स

  • सबसे पहले स्वयं पोर्टल swayam.gov.in पर जाएँ।
  • नेशनल को-ऑर्डिनेटरके विकल्प में जाकर इग्नू के विकल्प को चुनें।
  • फिर कोर्स के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • पंजीकरण के बाद ही वीडियो देख पाएंगे।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews