IGNOU फ्री में ऑफर कर रहा इंग्लिश लैंग्वेज-लिटरेचर ने जुड़े ये 5 ऑनलाइन कोर्स, कुछ हफ्ते में होगा पूरा

स्वयं पोर्टल पर फ्री में सिखने का मौक़ा है। इग्नू बिना फीस फीस 5 कोर्स ऑफर कर रहा है। बस कुछ डिटेल दर्ज करके आवेदन करने की जरूरत है। आइए एक-एक इन पाठ्यक्रमों के बारे में डिटेल में जानें- 
ignou free online courses

AI Generated Image

कई लोग अंग्रेजी भाषा सिखना चाहते हैं। इंदिरा गाँधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) मुफ्त में इंग्लिश लैंग्वेज और लिटरेचर से जुड़े कई कोर्स ऑफर कर रहा है। जिसका लाभ स्टूडेंट बिना किसी फीस उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें भारत सरकार के फ्री एजुकेशन प्लेटफॉर्म स्वयं पोर्टल swayam.gov.in को विजिट करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके लिए कोई शुल्क नहीं लगता। यदि कोई छात्र सर्टिफिकेट लेना चाहता है तो इसके लिए उसे निर्धारित फीस देनी पड़ेगी।

इंग्लिश से जुड़े इन फ्री पाठ्यक्रमों के लिस्ट में “इंग्लिश इन डेली लाइफ”, “इंग्लिश एट वर्कप्लेस”, “इंट्रोडक्शन टू फंग्शनल इंग्लिश”, “इंग्लिश स्टडीज इन इंडिया” और “इंडियन इंग्लिश लिटरेचर” शामिल हैं। इन दोनों प्रोग्राम की शुरुआत 15 जुलाई यानी आज से हो चुकी है। 15 सितंबर तक एनरोलमेंट किया जा सकता है। इन कोर्सेस की अवधि 12 सप्ताह से लेकर 16 सप्ताह के बीच है।

इंग्लिश में डेली लाइफ

इस कोर्स की अवधि 15 सप्ताह है। इसे इग्नू के प्रोफेसर डॉ. विभूति गौर द्वारा पढ़ाया जाएगा। इसे उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो अपने इंग्लिश को सुधारना चाहते हैं। ताकि वे अपने रोजमर्रा के जीवन में अच्छे से कम्युनिकेट कर पाएं। सोशल स्मॉल टॉक, नॉनवर्बल कम्युनिकेशन समेत कई टॉपिक को शामिल किया गया है। इसे 12वीं पास या ग्रेजुएट स्टूडेंट जुड़ सकते हैं।

इंग्लिश एट वर्कप्लेस 

इंग्लिश एट वर्कप्लेस भी एक 12वीं पास या यूजी स्टूडेंट्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। इसे पूरा करने में सिर्फ 15 सप्ताह का समय लगता है। यह उन स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो  कार्य क्षेत्र में कम्युनिकेट करने के लिए अपने इंग्लिश स्किल्स को बेहतर करना चाहते हैं। ताकि जॉब इंटरव्यू या कॉर्पोरेट सेक्टर में उन्हें कोई परेशानी ना हो।

अन्य कोर्स के बारे में भी जानें

इंट्रोडक्शन टू फंग्शनल इंग्लिश:– यह भी एक यूजी स्तर का प्रोग्राम है। इसे 12 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य स्टूडेंट्स को अलग-अलग क्षेत्र में संचार के माध्यम के रूप में अंग्रेजी भाषा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देना है।

इंडियन इंग्लिश लिटरेचर:- यह भी एक पोस्ट ग्रेजुएट स्तर का प्रोग्राम है, जिसे पूरा करने में सिर्फ 16 सप्ताह का समय लगता है। इस पाठ्यक्रम में भारतीय अंग्रेजी साहित्यकारों द्वारा प्राप्त सफलता के बारे में बताया जाता है।

इंग्लिश स्टडीज इन इंडिया:- यह भी एक  इंग्लिश लैंग्वेज कोर्स है। 16 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। पाठ्यक्रम स्टूडेंट्स को भारत में अंग्रेजी के आगमन से जुड़े इतिहास के प्रति संवेदनशील बनाना है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews