IGNOU ऑफर कर रहा मैनेजमेंट से जुड़े 6 खास कोर्स, फ्री में उठाएं लाभ, ऑनलाइन उपलब्ध, जानें कैसे करें ज्वाइन?

इग्नू मैनेजमेंट से जुड़े कई कोर्स ऑफर कर रहा है। स्वयं पोर्टल पर जाकर इसे ज्वाइन कर सकते हैं। कोई फीस नहीं लगेगी। आइए एक-एक इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें-
IIMB Free Courses

AI Generated Image

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) मैनेजमेंट से जुड़े कई कोर्स वर्तमान में ऑफर कर रहा है, जो भारत सरकार के फ्री ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल “स्वयं” पर उपलब्ध है।  बिना किसी फीस इन पाठ्यक्रमों से जुड़ा जा सकता है। 15 जुलाई से इनकी शुरुआत होने जा रही है। एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 15 सितंबर है। मैनेजमेंट में रुचि रखने वालों के लिए इग्नू के ये प्रोग्राम बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

इन पाठ्यक्रमों के जुडने के लिए स्वंप पोर्टल swayam.gov.in या ऐप पर जाकर जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। देश के विभिन्न ओपन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर द्वारा पढ़ाई करवाई जाएगी। पाठ्यक्रमों को खत्म करने पर एक सर्टिफिकेट एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए फीस भी लगती है। पास करने के लिए 40% अंक लाना अनिवार्य होता है। इन प्रोग्राम को 6 से 12 सप्ताह में पूरा कर सकते हैं। कॉलेज जाने की जरूरत भी नहीं पड़ती।

बेसिक्स ऑफ इवेंट मैनेजमेंट

इग्नू फ्री में “बेसिक्स ऑफ इवेंट मैनेजमेंट” नाम का कोर्स ऑफर कर रहा है, जो इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध होगा। इस कोर्स में  बिल्डिंग पोर्टफोलियो, बिज़नेस अपॉर्चुनिटी सर्च, फाइनेंशियल मैनेजमेंट जैसे टॉपिक के बारे में पढ़ाया जाएगा। इसे केवल 12 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है।

मैनेजमेंट फंक्शंस

यह कोर्स भी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसमें मैनेजमेंट स्टडी से संबंधित विभिन्न विषयों के बारे में पढ़ाया जाता है। यह एक सर्टिफिकेट लेवल प्रोग्राम है, जो इंग्लिश माध्यम में स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध होगा। केवल 12 सप्ताह में इसे पूरा किया जा सकता है।

इंट्रोडक्शन टू एनजीओ मैनेजमेंट

ऐसे छात्र जिन्हें एनजीओ मैनेजमेंट में रुचि है, वे “इंट्रोडक्शन टू एनजीओ मैनेजमेंट” नाम का कोर्स कर सकते हैं। यह डिप्लोमा स्तर प्रोग्राम इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध होगा। केवल 12 सप्ताह में इसे पूरा किया जा सकता है। इसमें एनजीओ से संबंधित विभिन्न विषयों के बारे में पढ़ाया जाएगा।

फाइनेंशियल मैनेजमेंट

फाइनेंशियल मैनेजमेंट नाम का कोर्स भी इग्नू वर्तमान में ऑफर कर रहा है, जो एक पोस्ट ग्रेजुएट स्तर प्रोग्राम है। यूजी, पीजी और एमबीए स्टूडेंट्स इससे जुड़ सकते हैं। प्रोग्राम को केवल 8 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। 40 वीडियो लेसन शामिल हैं। कोर्स की शुरुआत 15 जुलाई से होगी। वहीं इसका समापन 15 नवंबर को होगा।

मैनेजमेंट इन टूरिज्म

इग्नू “टूरिज्म डेवलपमेंट मैनेजमेंट” नाम का एक यूजी लेवल कोर्स प्रदान कर रहा है, जो इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध होगा। इसे पूरा करने में कुल 16 सप्ताह का समय लगेगा। 14 नवंबर तक इसे पूरा किया जा सकता है।

ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिसेस 

ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिसेस कोर्स की शुरुआत भी कुछ दिनों में होने जा रही है। इसे भी 16 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। यह एक अंडरग्रेजुएट स्तर प्रोग्राम है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews