फ्री में करें एग्रीकल्चर-फार्मिंग की पढ़ाई, IGNOU बिना फीस ऑफर कर रहा ये 5 ऑनलाइन कोर्स 

 इग्नू कृषि और खेती से जुड़े कोर्स ऑफर कर रहा है। जिसे आसानी से स्टूडेंट्स ज्वाइन कर सकते हैं। एनरोलमेंट जारी है। आइए एक-एक इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें-
NIOS Free Courses

AI Generated Image

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) वर्तमान में स्वयं पोर्टल पर एग्रीकल्चर और फार्मिंग से जुड़े कई कोर्स ऑफर कर रही है। जिसका लाभ आसानी से कोई भी स्टूडेंट उठा सकता है। इसके लिए फीस का भुगतान करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। लेकिन यदि कोई व्यक्ति सर्टिफिकेट की इच्छा रखता है, तो एग्जाम में शामिल होने के साथ-साथ इसके लिए शुल्क भी भरना होगा।

पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। 15 सितंबर एनरोलमेंट की आखिरी तारीख है। इस लिस्ट में “एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स”,” एग्रीकल्चर पॉलिसी”, “इंडियन एग्रीकल्चर डेवलपमेंट”, “इंट्रोडक्शन टू पोल्ट्री फार्मिंग”, “को-ऑपरेटिव एंड फार्मर्स ऑर्गेनाइजेशंस” शामिल हैं। इग्नू देश के प्रतिष्ठित ओपन विश्वविद्यालय में से एक है। वहीं स्वयं पोर्टल भारत सरकार का एक फ्री ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफार्म है, जो जहां कई प्रतिष्ठित संस्थान अनेक प्रकार के कोर्स ऑफर करते हैं।

कैसे उठा सकते हैं लाभ?

  • इन पाठ्यक्रमों से जुड़ने के लिए सबसे पहले स्वयं पोर्टल http://swayam.gov.in को विजट करें।
  • होम पेज पर “साइन इन” के ऑप्शन पर जाएँ।
  • पंजीकरण करने के बाद फिल्टर के ऑप्शन में जाकर इग्नू को नेशनल को-ऑर्डिनेटर के तौर पर चुनें।
  • फिर कोर्स को सर्च करें। इसपर क्लिक करें और “Join” बटन पर क्लिक करें।

कोर्स के बारे में जानें 

इंट्रोडक्शन टू पोल्ट्री फार्मिंग:- यह एग्रीकल्चर एंड फूड इंजीनियरिंग से संबंधित एक पाठ्यक्रम है, जो इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध है। 12 सप्ताह में इसे पूरा किया जा सकता है।  इसमें 20 वीडियो लेसन शामिल किए गए हैं। पोल्ट्री फार्मिंग में रुचि रखने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

को-आपरेटिव एंड फार्मर्स ऑर्गेनाइजेशंस:- यह भी एग्रीकल्चर एंड फूड इंजीनियरिंग से संबंधित एक पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम है। 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसका अंत 15 नवंबर को होने वाला है।  यह इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है।

एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स:– इस पाठ्यक्रम को भी 12 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। यह इकोनॉमिक्स से संबंधित एक अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम है। जिसमें कृषि से संबंधित अर्थव्यवस्था के बारे में पढ़ाया जाएगा।

एग्रीकल्चरल पॉलिसी:-  एग्रीकल्चरल पॉलिसी-फॉर्मूलेशन,कॉम्पोनेंट्स, प्रोसेस एंड इंप्लीमेंटेशन एंड कोऑपरेटिव एंड कंपैरेटिव एनालिसिस भी एग्रीकल्चरल एंड फूड इंजीनियरिंग से संबंधित एक पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रम है। यूजी/पीजी स्टूडेंट्स इसका हिस्सा बन सकते हैं।  पाठ्यक्रम की अवधि केवल 12 सप्ताह है। यह इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 15 सितंबर है। एग्रीकल्चर पॉलिसी के महत्व, कॉन्सेप्ट, लक्ष्य और अन्य कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई है।

इंडियन एग्रीकल्चर डेवलपमेंट:- यह भी एग्रीकल्चर एंड फूड इंजीनियरिंग से संबंधित एक पाठ्यक्रम। इसका लाभ भी 15 नवंबर तक उठाया जा सकता है।  इसे पूरा करने में सिर्फ 15 दिन का समय लगता है। पाठ्यक्रम इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है।  इसमें 40 वीडियो लेसन शामिल किए गए हैं।  इसमें प्राचीन काल से लेकर आधुनिक काल तक कृषि विकास अलग-अलग चरणों के बारे में बताया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews