IGNOU ऑफर कर रहा नीतिशास्त्र से जुड़े ये 5 फ्री कोर्स, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

इग्नू एथिक्स से जुड़े कोर्स स्वयं पोर्टल पर ऑफर कर रहा। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जारी है। बिना फीस इनका लाभ स्टूडेंट्स या प्रोफेशनल्स उठा सकते हैं। आइए जानें कैसे इन पाठ्यक्रमों को ज्वाइन करें?
free computer science courses

AI Generated Image

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) नीति शास्त्र से जुड़े कई कोर्स ऑफर कर रही है। यदि आपको भी एथिक्स में रुचि है तो इन पाठ्यक्रमों को ज्वाइन कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ भारत सरकार के मुफ्त ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल “स्वयं” को विजिट करना होगा। इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत 15 जुलाई से ही हो चुकी है। स्टूडेंट 15 सितंबर 2025 तक एनरोलमेंट कर सकते हैं।

इसके बाद एक परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमें केवल उन उम्मीदवारों को शामिल होने की अनुमति होगी जो सर्टिफिकेट लेना चाहते हैं।इसके लिए शुल्क का भुगतान भी करना होगा। हालांकि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और कोर्स के लिए ज्वाइनिंग पूरी तरीके से मुफ्त होगी। इस लिस्ट में “अप्लाइड एथिक्स”, “एथिक्स: थियोरी एंड एप्लीकेशंस”, “रिसर्च एथिक्स एंड प्लेगिरिज्म”, “रिसर्च एंड पब्लिकेशन एथिक्स”, “रिसर्च एंड पब्लिकेशन एथिक्स इन ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज” शामिल हैं।

कोर्स के बारे में जानें 

अप्लाइड एथिक्स:- यह एक अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम है, जो इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। इसे केवल 15 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। इस पाठ्यक्रम में नीति शास्त्र के कांसेप्ट और थ्योरी के बारे में विस्तार से बताया गया है।

एथिक्स: थियोरी एंड एप्लीकेशंस:- यह भी एक सर्टिफिकेट स्तर  का कोर्स है, जो इंग्लिश माध्यम में इग्नू ऑफर कर रहा है। इसे पूरा करने में केवल 12 सप्ताह का समय लगता है। पाठ्यक्रम का अंत 15 नवंबर को होने वाला है। इसमें एथिकल थ्योरी से संबंधित कई टॉपिक के बारे में बताया गया है।

रिसर्च एथिक्स एंड प्लेगिरिज्म:- यह भी एक पोस्ट ग्रेजुएट लेवल का प्रोग्राम है। इसे भी इंग्लिश मीडियम में उपलब्ध करवा रहा है। पोस्ट ग्रेजुएशन में पढ़ रहे छात्र इसका हिस्सा बन सकते हैं। एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 15 सितंबर है।

रिसर्च एंड पब्लिकेशन एथिक्स:- यह भी एक पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम है। 8 सप्ताह में इसे पूरा किया जा सकता है। इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध यह कोर्स 15 नवंबर तक चलेगा।15 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसमें फिलॉसफी एंड एथिक्स, साइंटिफिक कंडक्ट, ओपन एक्सेस पब्लिशिंग, पब्लिकेशन एथिक्स जैसे टॉपिक को शामिल किया गया है।

रिसर्च एंड पब्लिकेशन एथिक्स इन ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज:-इस कोर्स को पूरा करने में केवल 12 सप्ताह का समय लगता है।  यह गुजराती भाषा में उपलब्ध है।  सर्टिफिकेट लेवल के इस प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर तक जारी रहेगा।

कैसे करें ज्वाइन?

  •  ऑफिशियल वेबसाइट swayam.gov.in पर  जाकर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके लिए रजिस्टर या साइन इन टैब पर क्लिक करें। जरूरी जानकारी दर्ज करें और पंजीकरण को पूरा करें।
  • जिस कोर्स से आप जुड़ना चाहते हैं उसे सर्च करें “Join” बटन पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के बाद ही आप इनका लाभ उठा पाएंगे।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews