ऑनलाइन करें इकोनॉमिक्स से जुड़े IGNOU के ये 4 फ्री कोर्स, जानें बिना फीस कैसे कर सकते हैं ज्वाइन?

इग्नू इकोनॉमिक्स के चार कोर्स स्वयं पोर्टल पर ऑफर कर रहा है। बिना शुल्क इससे जुड़ सकते हैं. सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट या एप पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा आइये एक-एक इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें- 
Data Science Free Courses

AI Generated Image

अर्थशास्त्र में रूचि रखने वाले स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स फ्री में कई कोर्स कर सकते हैं। इंदिरा गाँधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) इकोनॉमिक्स से जुड़े 4 प्रोग्राम ऑफर कर रहा है। कुछ सर्टिफिकेट तो कुछ यूजी/पीजी स्तर के पाठ्यक्रम हैं। फ्री एजुकेशन प्लेटफॉर्म “स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध होने के कारण, इन्हें ज्वाइन करने के लिए फीस भी नही लगती है। फ्री में रजिस्ट्रेशन करके के घर बैठे पढ़ाई की जा सकती है।

यदि किसी छात्र को सर्टिफिकेट की जरूरत होती है तो वे एग्जाम में शामिल हो सकते हैं, जिसके लिए शुल्क भी लगता है। इस लिस्ट में “एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स”, “इकोनॉमिक्स ऑफ़ फूड”, “इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स” और “माइक्रोइकोनॉमिक्स ऑफ़ बिजनेस” शामिल हैं। सभी की शुरुआत 15 जुलाई से हो चुकी है। एनरोलमेंट प्रक्रिया 15 सितंबर तक जारी रहेगी। वहीं पाठ्यक्रम 14 नवंबर को खत्म होगा।

एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स

एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स कोर्स कृषि और अर्थशास्त्र के बीच संबंधों को समझने में मदद करता है। यह पाठ्यक्रम प्रगतिशील तरीके से तैयार किया गया है, जिसमें बुनियादी विषयों से लेकर उन्नत विषयों तक और सरल तकनीकी अवधारणाओं को भी शामिल किया गया है। यह एग्रीकल्चर में इकोनॉमिक्स की भूमिका के बारे में जानकारी देता है। पाठ्यक्रम इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। 12वीं पास और स्नातक स्नातक पाठ्यक्रम में पढ़ रहे छात्र ज्वाइन कर सकते हैं। कोर्स को पूरा करने में 12 सप्ताह का समय लगता है।

इकोनॉमिक्स ऑफ फूड

यह पाठ्यक्रम भी इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है, पूरा करने के लिए से 12 सप्ताह का समय लगता है। इस सर्टिफिकेट कोर्स को स्टूडेंट आसानी से ज्वाइन कर सकते हैं। इसमें भोजन और खाद्य व्ययों की अवधारणा और खाद्य उत्पादन की योजना बनाने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है।

इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स

इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स एक पोस्ट ग्रेजुएट स्तर का प्रोग्राम है, जो इंग्लिश मध्यम में स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध है। इसे केवल 12 सप्ताह में पूरा किया जा सकता है। यह इकोनॉमिक्स का वह ब्रांच है, जो वस्तुओं और सेवाओं के अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान से जुड़ा है। यह कोर्स प्रमुख अवधारणा, सिद्धांत और आर्थिक गतिशीलता के प्रभावों की जानकारी देता है।

माइक्रोइकोनॉमिक्स ऑफ बिजनेस

इस कोर्स से 12वीं पास स्टूडेंट जुड़ सकते हैं। यह एक यूजी/पीजी स्तर का  प्रोग्राम है। जिसे पूरा करने में सिर्फ 12 सप्ताह का समय लगता है। कोर्स कोआर्डिनेटर उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुमित प्रसाद हैं। यह कोर्स वीडियो लेक्चर, सेल्फ लर्निंग मटेरियल और सेल्फ एसेसमेंट के उपकरणों की मदद से स्टूडेंट्स को माइक्रोइकोनॉमिक्स से जुड़े अवधारणाओं को समझने में मदद करता है।

ऐसे करें ज्वाइन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://swayam.gov.in पर जाएँ।
  • होमपेज पर रजिस्टर/साइन इन के विकल्प पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • फिल्टर के विकल्प पर जाकर इग्नू को नेशनल को-ऑर्डिनेटर के रूप में चुने।
  • अब कोर्स को सर्च करें। फिर इसे ज्वाइन करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews