IGNOU ने लॉन्च किए कंटेंट-क्रिएटिव राइटिंग से जुड़े ये 4 फ्री कोर्स, ऑनलाइन उपलब्ध, 31 अगस्त तक करें आवेदन

इग्नू ने जुलाई में राइटिंग से जुड़े चार कोर्स शुरू किए हैं। पढ़ाई ऑनलाइन होगी। किसी प्रकार की फीस नहीं लगेगी। आइए एक-एक कर इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें-
iimb free courses

AI Generated Image

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई में कई नए कोर्स शुरू किए हैं। इस सूची में राइटिंग संबंधित कई पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। जिसे बिना किसी फीस स्टूडेंट ज्वाइन कर सकते हैं। शिक्षा मंत्रालय के फ्री ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफ़ॉर्म “SWAYAM” पोर्टल पर ऑनलाइन मोड पढ़ाई करवाई जाएगी। स्कूल या कॉलेज जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है।

मुफ़्त पाठ्यक्रमों की सूची में “जनरल प्रिंसिपल्स ऑफ राइटिंग”,  “फीचर राइटिंग”, “राइटिंग फॉर मीडिया: रेडियो और टेलीविजन” और “राइटिंग पोयट्री” शामिल हैं। सभी पाठ्यक्रमों को पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट प्राप्त करने का मौका भी दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए एक परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके लिए शुल्क का भुगतान भी करना पड़ेगा। 30 अंक इंटरनल असेसमेंट और 70 अंक परीक्षा पर निर्भर करेंगे।

कोर्स के बारे में जानें 

  • “जनरल प्रिंसिपल्स ऑफ़ राइटिंग” डिप्लोमा स्तर का प्रोग्राम है। जिसमें लिखने के लिए बुनियादी सिद्धांतों, सामग्री को व्यवस्थित करने और विचारों को नाटक का रूप देने और प्रेस कॉपी तैयार करने से संबंधित जानकारी शामिल की गई है। इसका समापन 15 नवंबर को होने वाला है। इसकी अवधि 16 सप्ताह है।
  • “फीचर राइटिंग” कोर्स के लिए भी आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त है। पाठ्यक्रम 16 सप्ताह तक चलेगा। डिप्लोमा स्तर का कोर्स इंग्लिश भाषा में उपलब्ध है। पाठ्यक्रम में किताब की समीक्षा, ट्रैवल आर्टिकल और इंटरव्यू लिखने के बारे में बताया जाएगा।
  • “राइटिंग फॉर मीडिया: रेडियो एंड टेलिविजन” इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध डिप्लोमास्तर का प्रोग्राम है। इसका समापन 15 नवंबर को होने वाला है। इस कोर्स में रेडियो टॉक एंड प्रोफाइल, टीवी एड्स इत्यादि लेखन के बारे में बताया गया है।
  • “Poetry Writing” कोर्स का समापन भी 15 नवंबर को होने वाला है। इसकी अवधि भी 16 सप्ताह है। इसमें कविता लेखन से संबंधि चार मुख्य तत्वों के बारे में समझाया गया है। जिसमें थीम, स्ट्रक्चर, इमेजरी एवं सिंबल्स और रिदम शामिल हैं। यह भी एक डिप्लोमा स्तर का प्रोग्राम है।

ऐसे करें ज्वाइन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://swayam.gov.in पर जाएं।
  2. नए यूजर्स सबसे पहले साइन इन/लॉग इन ऑप्शन पर जाकर प्रोफाइल क्रीऐट करें।
  3. जिनका अकाउंट पहले से से वे लॉग इन करें।
  4. कोर्स कैटेलॉग में जाकर पाठ्यक्रम को सर्च और सिलेक्ट करें।
  5. फिर इसके बारे में जानने के बाद “Join the Course” बटन पर क्लिक करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews