
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट कोझीकोड कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 (IIM CAT 2025) का आयोजन 30 नवंबर को करने वाला है। परीक्षा तीन सेशन में आयोजित की जाएगी। इसकी अवधि 2 घंटे होगी। गाइडलाइंस भी जारी कर कर दी गई है। एडमिट कार्ड पहले ही उपलब्ध हो चुका है। जिसे अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। पासवर्ड और यूजर आईडी की जरूरत पड़ेगी।
दिशानिर्देशों का पालन सभी उम्मीदवारों को करना होगा। A4 साइज पेपर में एडमिट कार्ड के प्रिंटेड कॉपी के साथ ऑरिजिनल आईडी प्रूफ जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट और स्क्राइब एफिडेविट के साथ उपस्थित होने की सलाह दी जाती है। एंट्री से पहले हॉल टिकट कार्ड का सत्यापन किया जाएगा। हॉल टिकट में दिए गए गाइडलाइंस को अच्छे से पढ़ें और इनका पालन करें।
रिपोर्टिंग टाइम जान लें
पहले सेशन का आयोजन सुबह 8:30 बजे से लेकर 10:30 तक होगा। दूसरा सेशन 12:30 बजे से लेकर 2:30 बजे तक चलेगा। वहीं आखिरी सेशन शाम 4:30 बजे से लेकर 6:30 बजे तक चलने वाला है। उम्मीदवारों को 30 मिनट पहले रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवारों को 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। देरी से या बिना एडमिट कार्ड एंट्री नहीं मिलेगी।
इन चीजों पर होगा प्रतिबंध
कुछ मोबाइल, कैलकुलेटर, फोन, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या डिवाइस के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। घड़ी, जूते और ठिक सोल वाले फुटवियर, बड़े बटन वाले कपड़ों पर प्रतिबंध होगा। एग्जामिनेशन हॉल में केवल प्रवेश पत्र और आईडी प्रूफ ले जाने की अनुमति होगी। हॉल टिकट पर रीसेंट फोटोग्राफ होना चाहिए। एग्जाम के अंत में एक ड्रॉप बॉक्स में एडमिट कार्ड को डालना होगा। रफ शीट और पेन परीक्षा केंद्र पर भी प्रदान किए जाएंगे।
क्या है ड्रेस कोड?
उम्मीदवारों को सिंपल और आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। ध्यान रखें कि आप कपड़ों में बड़े बटन और हैवी एंब्रॉयडरी ना हो। जैकेट भी पहनने से बचें। मोटे सोल वाले जूते की जगह चप्पल या सिंपल सैंडल को पहन कर जाएं। वॉलेट, बेल्ट, टोपी, चश्मा इत्यादिक चीजों के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

