नवंबर में IIM CAT 2026, नोटिफिकेशन जारी, नई वेबसाइट लॉन्च, 3 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानें पात्रता

आईआईएम कैट 2026 नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। 3 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। पात्रता की जानकारी उम्मीदवारों को होनी चाहिए। परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। 
IIM CAT 2026

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (IIM CAT 2026) के लिए नोटिफिकेशन कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://iimcat.ac.in पर जाकर 15 सितंबर शाम 5 बजे पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन के दौरान उम्मीदवार पांच शहरों को एग्जाम सिटी के तौर पर चुन सकते हैं। जिनमें से किसी एक में परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे।

सभी उम्मीदवारों को 2700 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और PwBD वालों के लिए आवेदन शुल्क 1350 रुपये है। भुगतान किया गया शुल्क रिफंड नहीं किया जाएगा। एससी, एसटी और पीडबल्यूबीडी उम्मीदवारों को जाति प्रमाण पत्र आवेदन के दौरान अपलोड करना होगा।

कैट 2026 स्कोर  के आधार पर आईआईएम अमृतसर, आईआईएम बेंगलुरु, आईआईएम बोधगया, आईआईएम कोलकाता ,आईआईएम गुवाहाटी समेत देश भर के विभिन्न इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट में एमबीए और मैनेजमेंट में फेलो प्रोग्राम के लिए दाखिला मिलता है।

कब होगी परीक्षा?

देशभर के करीब 170 शहरों में कैट 2026 परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर को तीन सेशन में किया जाएगा। जिसके लिए प्रवेश पत्र 4 नवंबर को जारी होंगे।  रिजल्ट जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। स्कोर को 31 दिसंबर 2027 तक वैलिड माना जाएगा। आईआईएम अपनी योग्यता की शर्तें निर्धारित करने के लिए अलग-अलग चयन प्रक्रिया को अपनाते हैं। कैट 2026 परीक्षा प्रदर्शन के अलावा पिछले अकादेमिक परफॉर्मेंस और संबंधित काम के अनुभव इत्यादि को भी चेक किया जा सकता है। जिसकी जानकारी संबंधित संस्थान की वेबसाइट पर मिलेगी।

क्या है पात्रता?

ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है, उन्हें आवेदन की अनुमति होगी। एससी, एसटी और PwBD उम्मीदवारों के लिए योग्यता अंक 45% हैं।  ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। CA/CMA/CS/FIAI प्रोफेशनल डिग्री पूरा करने वाले उम्मीदवारों को भी आवेदन की अनुमति होगी होगी।

कैसे करें आवेदन? 

  1. सबसे पहले आईआईएम कैट 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  3. जरूरी जानकारी दर्ज करके एप्लिकेशन पोर्टल पर लॉग इन करें।
  4. पर्सनल, अकादेमिक और अन्य जानकारी को भरें।
  5. एग्जाम सिटी प्रीफरेंस सिलेक्ट करें।
  6. जरूरी दस्तावेजों, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  7. शुल्क भुगतान करें और आवेदन जमा करें।
  8. भविष्य में इस्तेमाल के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड और सेव कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews