IIM बैंगलोर ने शुरू किए अकाउंटिंग से जुड़े ये 3 कोर्स, फ्री में ऑनलाइन उपलब्ध, 31 अगस्त तक करें आवेदन

आईआईएम बेंगलुरू ने तीन नए अकाउंटिंग कोर्स शुरू किए हैं। ऑनलाइन पढ़ाई होगी। स्वयं पोर्टल पर बिना किसी फीस इन पाठ्यक्रमों को ज्वाइन किया जा सकता है।
IIMB Free Courses

AI Generated Image

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट बंगलौर ने अकाउंटिंग से जुड़े तीन नए कोर्स (IIMB Free Courses) शुरू किए हैं। जिसे कोई भी उम्मीदवार ऑनलाइन स्वयं पोर्टल http://swayam.gov.in पर जाकर ज्वाइन कर सकता हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी। एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है। वहीं पाठ्यक्रमों की शुरुआत 10 जुलाई से ही हो चुकी है।

स्वयं पोर्टल भारत सरकार द्वारा अच्छा संचालित एक ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफार्म है। इस पर विभिन्न प्रकार के संस्थान अलग-अलग विषयों से संबंधित कोर्स ऑफर करते हैं। जिसमें आईआईएम बेंगलुरु भी शामिल है। फ्री पाठ्यक्रमों की सूची में “AI इन अकाउंटिंग”, “कॉस्ट अकाउंटिंग पार्ट 1: फंडामेंटल्स एंड फाऊंडेशन” और “फाइनेंशियल अकाउंटिंग एंड एनालिसिस” शामिल हैं।

ऐसे करें ज्वाइन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर रजिस्टर/साइन इन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. नए यूजर्स प्रोफाइल क्रिएट करें।
  4. इसके बाद नेशनल को-ऑर्डिनेटर के तौर पर IIMB चुनें।
  5. कोर्स कैटेलॉग में जाकर पाठ्यक्रम को सर्च और सिलेक्ट करें।
  6. पाठ्यक्रम के बारे में अच्छे से पढ़ने के बाद “ज्वाइन द कोर्स” बटन पर क्लिक करें।

पाठ्यक्रमों के बारे में जानें 

AI इन अकाउंटिंग पाठ्यक्रम इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध है। यह 10 सप्ताह तक चलेगा। इसे अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार ज्वाइन कर सकते हैं। कॉस्ट अकाउंटिंग पार्ट 1 : फंडामेंटल्स एंड फाउंडेशन भी इंग्लिश माध्यम में उपलब्ध है। इसे भी यूजी/पीजी उम्मीदवार ज्वाइन कर सकते हैं। दो क्रेडिट पॉइंट वाले इस कोर्स की अवधि 6 सप्ताह है। फाइनेंशियल अकाउंटिंग एंड एनालिसिस को भी यूजी/पीजी लेवल का कोर्स है। यह भी कोर्स 6 सप्ताह में खत्म होगा।

सर्टिफिकेट पाने का मौका भी मिलेगा

तीनों पाठ्यक्रम 31 अक्टूबर को खत्म होंगे। पाठ्यक्रम को पूरा करने के बाद छात्रों को सर्टिफिकेट प्राप्त करने का भी मौका मिलेगा। जिसके लिए एक सर्टिफिकेट एग्जाम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना पड़ सकता है। हालांकि रजिस्ट्रेशन और पढ़ाई पूरी तरीके से निःशुल्क होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews