IIM बैंगलोर ने लॉन्च किए मैनेजमेंट से जुड़े 13 कोर्स, स्वयं पोर्टल पर फ्री में उपलब्ध, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

आईआईएम बैंगलोर ने जुलाई में मैनेजमेंट से जुड़े कई कोर्सेस की शुरुआत कर दी है। बिना फीस इन्हें ज्वाइन किया जा सकता है। आइए एक-एक इन पाठ्यक्रमों के बारे में जानें- 
Data Science Free Courses

AI Generated Image

स्वयं पोर्टल पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, आईआईटी समेत देशभर के कई प्रसिद्ध संस्थान अलग-अलग विषयों से संबंधित कोर्स ऑफर करते हैं। प्लेटफार्म का संचालन शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। इस पर सभी पाठ्यक्रम बिना किसी फीस उपलब्ध होते हैं। ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जाती है।  इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट बेंगलुरू ने  में मैनेजमेंट से जुड़े कुछ नए कोर्स (IIMB Free Courses) शुरू किए हैं।

इन पाठ्यक्रमों को ज्वाइन करने के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगेगी। केवल जरूरी डिटेल्स दर्ज करके पंजीकरण करना होगा। हालांकि सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए एक परीक्षा आयोजित की जाएगी, परीक्षा के लिए शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है। पाठ्यक्रमों की शुरुआत 10 जुलाई से हो चुकी है। वहीं एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है। पाठ्यक्रमों की अवधि 6 से लेकर 8 सप्ताह के बीच है। इनका समापन 31 अक्टूबर को होगा।

पाठ्यक्रमों की लिस्ट देखें 

  1. बैंकिंग एंड रिस्क मैनेजमेंट
  2. कॉर्पोरेट लॉ फॉर बिजनेस मैनेजमेंट
  3. कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट
  4. डिसीजन साइंस इन मैनेजमेंट
  5. Immersive कस्टमर एक्सपीरियंस: स्ट्रेटजी एंड मैनेजमेंट
  6. इंट्रोडक्शन टू प्रोजेक्ट मैनेजमेंट: प्रिंसिपल्स एंड प्रैक्टिस
  7. इन्वेस्टमेंट- एनालिसिस एंड मैनेजमेंट
  8. मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम एंड टेक्नोलॉजी ऑफ बिजनेस
  9. मार्केटिंग मैनेजमेंट ऑपरेशंस
  10. पीपल मैनेजमेंट फॉर एंटरप्रेन्योर्स
  11. परफॉर्मेंस मैनेजमेंट सिस्टम
  12. स्ट्रेटजिक मैनेजमेंट
  13. स्ट्रेटजिक मैनेजमेंट: एन इंटीग्रेटिव अप्रोच

ऐसे करें ज्वाइन 

  • सबसे पहले स्वयं पोर्टल http://swayam.gov.in पर जाएं।
  • यदि आप नए यूजर हैं, तो रजिस्टर या साइन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • ईमेल, मोबाइल नंबर इत्यादि जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • प्रोफाइल को क्रिएट करें। लॉग इन करें।
  • इसके बाद कोर्स कैटलॉग में जाकर पाठ्यक्रम को सर्च और सेलेक्ट करें। नेशनल कॉर्डिनेटर के तौर पर “IIMB” को सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद कोर्स के बारे में अच्छे से पढ़ें। फिर “Join The Course” बटन पर क्लिक करें।

सर्टिफिकेट के बारे में जानें 

सर्टिफिकेट में उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, फाइनल एग्जाम स्कोर और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। इसे स्वयं पोर्टल पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। कोर्स सर्टिफिकेट को प्राप्त करने के लिए एवरेस्ट असेसमेंट और फाइनल एग्जाम्स को दोनों ही महत्वपूर्ण होगा। वीकेंड असेसमेंट का वैटेज 25% और फाइनल एग्जाम का 75% होगा। एनरोलिंग और लर्निंग पूरी तरीके से मुफ्त होगी। परीक्षा के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन करना होगा, इस दौरान शुल्क भुगतान करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews