JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड को लेकर बड़ी अपडेट, तारीखों में हुआ फेरबदल, अब इस दिन शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, देखें नया शेड्यूल

jee advanced 2024

JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन के तारीखों में बड़ा बदलाव हुआ है। आईआईटी मद्रास ने नया टाइम टेबल अपडेट किया है। जिसके मुताबिक इस साल 27 अप्रैल से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। एप्लीकेशन पोर्टल खुलते ही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। बता दें कि इससे पहले जेईई एडवांस्ड की आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक जारी रहने वाली थी। योग्य उम्मीदवार अब 7 मई 2024 तक ऑनलाइन jeeadv.ac.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 अप्रैल से 7 मई तक चलेगी। फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि 10 मई है। 17 मई से 26 मई तक एडमिट कार्ड डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध रहेंगे। 26 मई को दो शिफ्टों में परीक्षा का आयोजन होगा। पेपर 1 के लिए पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। पेपर 2 के लिए दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से लेकर शाम 7:50 बजे तक चलेगी। 2 जून को प्रोविजनल आन्सर-की जारी होगी। वहीं 9 जून को फाइनल आन्सर-की के साथ-साथ रिजल्ट जारी होंगे।

कौन कर सकता है जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन?

जेईई मेंस 2024 परीक्षा में जिन भी उम्मीदवारों का रैंक 2,50,000 के भीतर रहेगा, उन्हें जेईई एडवांस्ड के लिए आवेदन करने की अनुमति होगी। स्कोर के आधार पर छात्रों को आईआईटी और देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिल मिलेगा। उम्मीदवारों का जन्म 1 अक्टूबर 1999 या इसके बाद होना चाहिए। हालांकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews