CBSE: कक्षा 6वीं से 10वीं के छात्रों के लिए जरूरी खबर, सीबीएसई करेगा रीडिंग चैलेंज का आयोजन, 1 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू, नोटिस जारी

सीबीएसई रीडिंग चैलेंज का आयोजन करने वाला है। इस संबंध में नोटिस भी जारी किया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच सटीकता के साथ पढ़ने और समझने के कौशल को बढ़ाना है।
cbse news

CBSE Reading Challenge: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीडिंग चैलेंज (Reading Challenge) का ऐलान किया है। जिसमें सीबीएसई से सम्बद्ध सभी स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इस संबंध में स्कूलों के प्रमुख को सर्कुलर भी जारी किया गया है। कार्यक्रम का शेड्यूल भी जारी हो चुका है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 अगस्त 2024 से शुरू होगी। बोर्ड ने इसकी शुरूआत सीबीएसई ने छात्रों के बीच पढ़ाई को रुचि बढ़ाने और उनके शैक्षणिक-व्यक्तिगत विकास के लिए की है।

रीडिंग चैलेंज से छात्रों को होंगे ये फायदे

रीडिंग चैलेंज का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बीच सटीकता के साथ पढ़ने और समझने के कौशल को बढ़ाना है। ताकि वे जानकारी प्राप्त करने और पाठ को पिछले ज्ञान से जोड़कर अर्थ का निर्माण करने में सक्षम हो। पाठ पर विचार और मूल्याकन कर सकें। साथ हि जानकारी की व्याख्या करके तार्किक निष्कर्ष निकाल सकें।

दो चरणों में होगा आयोजन

अगस्त से सितंबर  के बीच कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित होगा। इसमें कक्षा 6वीं से लेकर 10वीं के विद्यार्थी भाग ले पाएंगे। पहला चरण स्कूल में ही ऑफलाइन मोड में आयोजित होगा, जिसके लिए विद्यालय https://cbseacademic.nic.in/ या cbse.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं दूसरे चरण के लिए स्कूल 6 से 10 कक्षा के 2-2 विद्यार्थियों का पंजीकरण कर सकते हैं। दूसरे चरणों के विजेताओं की घोषणा सीबीएसई के ऑफिशियल वेबसाइट पर होगी। प्रतिभागियों को ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

दो श्रेणी में आयोजित होगा कार्यक्रम

रीडिंग चैलेंज को दो श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा। पहली कैटेगरी में कक्षा 6 से 7 विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं दूसरे कैटेगरी में कक्षा 8 से 10 के छात्र शामिल होंगे। हिन्दी और इंग्लिश दोनों ही मोड में प्रतियोगिता आयोजित होगी।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • 1 अगस्त से लेकर 25 अगस्त- स्कूल रीडिंग चैलेंज के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • 28 अगस्त- स्कोरिंग मानदंड वाले प्रश्न पत्र रजिस्टर्ड स्कूलों को डाउनलोड करने के लिए पोर्टल पर उपलब्ध होंगे।
  • 2 सितंबर से 17 सितंबर- दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
  • 24 सितंबर से 27 सितंबर- कंप्यूटर आधारित रीडिंग चैलेंज का आयोजन

cbse

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews