Indian Airforce : भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें इसकी पूरी प्रोसेस

Indian Airforce : भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का उन उम्मीदवारों के लिए एक अच्छा अवसर है, जो देश की सेवा में अपना करियर बनाना चाहते हैं और वायुसेना में शामिल होकर अपनी संगीत प्रतिभा को भी निखारना चाहते हैं।
Indian Airforce : भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें इसकी पूरी प्रोसेस

Indian Airforce : भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। दरअसल Indian Airforce ने अग्निवीरवायु (म्यूजिशियन) के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती अभियान उन उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया अवसर है, जो देश की सेवा में अपना करियर बनाना चाहते हैं और वायुसेना में शामिल होकर अपनी संगीत प्रतिभा को भी निखारना चाहते हैं। इच्छुक और योग्य अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार इस मौके का लाभ उठा सकते हैं।

भर्ती की तारीखें और आवेदन प्रक्रिया:

दरअसल यह भर्ती रैली 3 जुलाई से 12 जुलाई 2024 के बीच कानपुर और बेंगलुरु में आयोजित होने वाली है। जानकारी के अनुसार इसके लिए उम्मीदवार 5 जून 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि केवल उन्हीं उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा जिन्होंने इसके लिए समय पर रजिस्ट्रेशन किया होगा।

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता:

वहीं इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के बीच हुआ होना चाहिए। इसके साथ ही अग्निवीरवायु (म्यूजिशियन) पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, टेम्पो, पिच और गायन और संगीत में दक्षता होना भी जरूरी है।

जानें कैसे करें इसके लिए आवेदन?

दरअसल उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, एफिशिएंसी टेस्ट, एडाप्टेबिलिटी टेस्ट, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल एग्जाम के माध्यम से किया जाएगा। वहीं इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि आवेदन करने से पहले आपको इसकी योग्यता पर ध्यान देना होगा, यदि आप इसके लिए योग्य हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं।

जानें कितनी मिलेगी सैलरी?

जानकारी के अनुसार इसमें चयन हो जाने के बाद सफल उम्मीदवारों को पहले साल 30,000 रुपये, दूसरे साल 33,000 रुपये, तीसरे साल 36,500 रुपये और चौथे साल 40,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

इस प्रकार, भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का यह एक बढ़िया अवसर है। यदि आप योग्यता पूरी करते हैं और इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews