Indore DAVV News: देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी (DAVV) ने शुरू किए नए कोर्स, अब एविएशन और टूरिज्म से जुडी पढ़ाई कर सकेंगे छात्र

Indore DAVV News: इंदौर और उसके आस-पास के युवाओं को अब एविएशन और टूरिज्म में करियर बनाने के लिए दूसरे प्रदेशों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी (DAVV) ने नए सत्र से दो नए कोर्स शुरू किए हैं, जो छात्रों के करियर को एक नई दिशा प्रदान करेंगे।
Indore DAVV News: देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी (DAVV) ने शुरू किए नए कोर्स, अब एविएशन और टूरिज्म से जुडी पढ़ाई कर सकेंगे छात्र

Indore DAVV News: इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ने अब स्टूडेंट्स को एक बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल यूनिवर्सिटी ने बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी में इस नए सत्र से एविएशन, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी के कोर्सेज की शुरुआत की है। इससे छात्रों को इन क्षेत्रों में करियर बनाने के नए अवसर मिलेंगे। ऐसे में अब छात्रों को इन क्षेत्रों में करियर के लिए दूसरे राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

दरअसल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अजय वर्मा का कहना है कि डीएवीवी की योजना एवं मूल्यांकन परिषद ने 23 जुलाई को स्कूल ऑफ एविएशन, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (एसएटीएचएम) के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी थी। उन्होंने बताया कि यह विभाग एविएशन, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी उद्योग में युवाओं को रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा।

जानिए क्या है इसका उद्देश्य?

वहीं वर्मा ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि इन नए कोर्सेज की शुरुआत इस शैक्षणिक सत्र से की जा रही है। देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के इस नए विभाग में छात्र इन क्षेत्रों में अपने करियर को दिशा दे सकते हैं। इन नए कोर्स से छात्र अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे। दरअसल यहां उन्हें विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा और वे अपने कौशल को और बेहतर बना सकेंगे।

छात्रों को प्रदान किए जाएंगे दस्तावेज

दरअसल आठ वर्षों के बाद देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी (डीएवीवी) ने एक नया शिक्षण विभाग स्थापित किया है, जिसे स्कूल ऑफ एविएशन, टूरिज्म हॉस्पिटैलिटी एंड मैनेजमेंट (एसएटीएचएम) नाम दिया गया है। इस विभाग का गठन उच्च शिक्षा विभाग (डीएचई) के निर्देशानुसार किया गया है। इसके अंतर्गत छात्रों को डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स प्रदान किए जाएंगे।

एसएटीएचएम विभाग नए सत्र से कई कोर्सेज को संचालित करेगा, जिनमें शामिल हैं:

बीबीए (एविएशन मैनेजमेंट): यह कोर्स छात्रों को एविएशन इंडस्ट्री में मैनेजमेंट स्किल्स सिखाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें छात्रों को एविएशन इंडस्ट्री के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

बीएससी (एविएशन मैनेजमेंट): यह कोर्स एविएशन सेक्टर में तकनीकी और मैनेजमेंट स्किल्स को विकसित करने पर केंद्रित है। इसमें छात्रों को एविएशन इंडस्ट्री के संचालन और प्रबंधन के बारे में गहन ज्ञान प्राप्त होगा।

बीबीए (होटल मैनेजमेंट): यह कोर्स छात्रों को होटल इंडस्ट्री में मैनेजमेंट स्किल्स सिखाने के लिए तैयार किया गया है। इसमें छात्रों को होटल के विभिन्न विभागों के संचालन के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews