Hindi News

क्या स्थगित हो गई CUET UG 2025 परीक्षा? सामने आई नई अपडेट, छात्र जरूर जान लें, पढ़ें पूरी खबर 

Published:
सीयूईटी यूजी परीक्षा स्थगित होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक नया शेड्यूल जल्द ही जारी हो सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर पाएंगे। 
क्या स्थगित हो गई CUET UG 2025 परीक्षा? सामने आई नई अपडेट, छात्र जरूर जान लें, पढ़ें पूरी खबर 

CUET UG 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी इंफॉरमेशन के मुताबिक सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन इस साल 8 मई से लेकर 1 जून 2025 के बीच होने वाला है। लेकिन अब तक एनटीए ने शेड्यूल, एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी नहीं किया है। न ही अब तक एग्जाम के स्थगित होने से संबंधित कोई घोषणा की गई है। लाखों छात्र इंतजार में बैठे हैं। इसी बीच कॉमन यूनिवर्सिटी एन्ट्रेंस टेस्ट को लेकर नई अपडेट सामने आई है।

सूत्रों के मुताबिक सीयूईटी यूजी परीक्षा स्थगित हो सकती है। एग्जाम 8 मई नहीं बल्कि 13 मई या 14 मई से शुरू होने की संभावना है। इस संबंध में एनटीए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। वहीं बुधवार तक शहर सूचना पर्ची उपलब्ध हो सकती है। अपडेट और सटीक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

इस साल 13 लाख से अधिक छात्रों ने किया आवेदन 

इस बार सीयूईटी यूजी के लिए 13.5 लाख उम्मीदवार ने रजिस्ट्रेशन किया है। आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2025 से शुरू हुई थी, अंतिम तारीख 24 मार्च 2025 है। करेक्शन विंडो 26 से 28 मार्च तक खुला था। परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर देशभर के विभिन्न केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन मिलेगा।

सीबीटी मोड में होगा एग्जाम

इस साल परीक्षा हाइब्रिड मोड में नहीं बल्कि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगी। प्रत्येक उम्मीदवार को अधिकतम 5 टेस्ट पेपर में शामिल होने की अनुमति होगी। प्रत्येक टेस्ट पेपर में 50 प्रश्न होंगे। वहीं इसकी अवधि 60 मिनट होगी।

ऐसे डाउनलोड करें शेड्यूल 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाएं।
  • लेटेस्ट न्यूज के सेक्शन में जाकर “सीयूईटी यूजी शेड्यूल 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। विषयवार तारीख, समय और शिफ्ट चेक करें। फिर डेटशीट डाउनलोड करें ।
  • भविष्य के संदर्भ में कैंडीडेट्स शेड्यूल का प्रिन्ट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !