JEE Advanced 2022: आईआईटी में दाखिले के लिए शुरू हुए रेजिस्ट्रैशन, इन स्टेप्स को करें फॉलो

JEE Advanced 2022 Exam Date

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। जॉइन्ट एन्ट्रन्स एग्जाम 2022 (JEE Advanced 2022) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। 7 अगस्त यानी आज से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 11 अगस्त 2022 तक ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर रेजिस्ट्रैशन कर सकते हैं। बता दें कि 12 अगस्त शाम 5:00 बजे के बाद रेजिस्ट्रैशन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 2800 का भुगतान करना होगा। वहीं महिला और आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को केवल 1400 रुपये का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़े… MPPSC : दोबारा आयोजित होगी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019? जानें बड़ी अपडेट, कई उम्मीदवारों को लगेगा बड़ा झटका

जेई एडवांस की परीक्षा इस साल आईआईटी बॉम्बे द्वारा आयोजित की जाएगी और परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त 2022 को किया जाएगा। पेपर वन पहले परीक्षा शिफ्ट (9am से 12 am) में की जाएगी। वहीं पेपर टू की परीक्षा दूसरे शिफ्ट (2:30 pm से 5:30 pm) में होगी। ऐड्मिट कार्ड 23 अगस्त 2022 को जारी होंगे।

यह भी पढ़े… Rashifal 07 August 2022 : मेष-मिथुन-कर्क के लिए धन हानि के योग, तुला-मकर को पदोन्नति-स्वास्थ्य लाभ, जानें क्या कहते हैं 12 राशियों के सितारे

इन स्टेप्स को करें फॉलो
  • सबसे पहले ऑफिशियल साइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • अब रेजिस्ट्रैशन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में सभी डिटेल्स अच्छे से भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • कन्फर्म बटन पर क्लिक करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews