JEE Advanced 2023: उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, Answer Key जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें अपडेट

JEE Advanced 2023: उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, Answer Key जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें अपडेट

JEE Advanced 2023: 11 जून यानि आज इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने जॉइन्ट एन्ट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड 2023 के लिए प्रोविजनल आन्सर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही चैलेंज विंडो भी खुल चुका है। इच्छुक उम्मीदवार 12 जून तक आन्सर-की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

बता दें कि यह फाइनल आन्सर-की नहीं है। आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आईआईटी गुवाहाटी द्वारा Final Answer Key जारी की जाएगी, जिसपर कैंडीडेट्स को कोई भी सवाल उठाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं जल्द ही जेईई एडवांस्ड परीक्षा के परिणाम भी घोषित होने वाले हैं, जिसके लिए 18 जून की तारीख निर्धारित की गई है।

परीक्षा का आयोजन 4 जून को देश के विभिन्न शहरों में दो शिफ्टों में हुआ था। जेईई एडवांस्ड के स्कोर के आधार पर देश के अलग-अलग आईआईटी में उम्मीदवारों का दाखिला होगा। परिणाम घोषित होने के बाद जॉइन्ट सीट एलॉकेशन ऑथॉरिटी कॉउनस्लिंग (JoSAA) का आयोजन होगा।

ऐसे डाउनलोड करें आन्सर-की 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर Importance Announcement के सेक्शन पर जाकर आन्सर-की के लिंक पर क्लिक करें।
  • पेपर 1 या पेपर 2 के आन्सर-की के लिंक को चुने।
  • नया पेज खुलेगा, यहाँ एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और मोबाइल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर Answer Key दिखेगां, इसे डाउनलोड करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews