खत्म हुई JEE Advanced परीक्षा, इस दिन जारी होगी आंसर-की, जून में रिजल्ट, IIT कानपुर ने घोषित की तारीख, देखें खबर 

जेईई एडवांस्ड परीक्षा खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों को रिजल्ट और उत्तर कुंजी का इंतजार होगा। संभावित तारीख भी घोषित हो चुकी है। जिसकी जानकारी छात्रों को होनी चाहिए। आइए जानें परिणाम कब घोषित होंगे?
JEE Advanced 2025

AI Generated

जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन 18 मई रविवार को दो शिफ्टों में देशभर के विभिन्न शहरों में हुआ है। इसमें लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए। स्कोर के आधार पर विभिन्न आईआईटी में दाखिला मिलेगा। एग्जाम खत्म होते ही छात्रों को परिणाम का इंतजार होता है। आईआईटी कानपुर ने रिजल्ट और उत्तर कुंजी के लिए संभावित तारीख का ऐलान कर दिया है। इसे बाद काउन्सलिंग की शुरुआत होगी।

ज्वाइंट एन्ट्रेंस टेस्ट एडवांस्ड 2025 के लिए उम्मीदवारों के रिस्पॉन्स की कॉपी 22 मई गुरुवार को उपलब्ध होंगे। 26 मई को प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी होगी। इसके जरिए अभ्यर्थी संभावित अंकों का आकलन कर सकते हैं। परीक्षा में कुछ प्रश्न 1, 2, 3 और 4 अंक थे। कुछ पर -1 और कुछ पर -2 नेगेटिव मार्किंग थी। इसलिए आन्सर-की चेक करने से पहले प्रश्न पत्र पर दिए गए दिशानिर्देशों को जरूर पढ़ें।

उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए दो दिन का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए फीस भी देनी होगी। इन चुनौतियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी होगी। जिसे अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर चेक कर पाएंगे।

इस दिन आएगा रिजल्ट (JEE Advanced Result 2025)

अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही परिणाम तैयार किए जाएंगे। इसपर आपत्ति दर्ज करने का मौका नहीं मिलता है। फाइनल आन्सर और और रिजल्ट की संभावित तारीख 2 जून 2025 है। इसी दिन से आर्किटेक्चर एप्टिट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन भी शुरू हो जाएंगे, यह प्रक्रिया 3 जून तक जारी रहेगी। ज्वाइंट सीट एलोकेशन यानि JoSAA काउन्सलिंग की शुरुआत 3 जून से होगी, इसमें चयनित उम्मीदवार शामिल होंगे। स्कोर के आधार पर कॉलेज और कोर्स प्रदान किया जाएगा। 5 जून को एएटी टेस्ट का आयोजन होगा, इसके परिणाम 8 जून को घोषित होंगे।

ऐसे चेक करें उत्तर कुंजी 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जेईई एडवांस्ड आन्सर-की के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी जैसे की रजिस्ट्रेशन और जन्मतिथि दर्ज करें लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी का पीडीएफ़ पेज खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार उत्तर कुंजी का प्रिन्ट आउट निकाल कर सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews