JEE Advanced 2026 का शेड्यूल जारी, 23 अप्रैल से आवेदन शुरू, एग्जाम पैटर्न पर बड़ी अपडेट 

जेईई एडवांस्ड का टाइम टेबल जारी हो चुका है। परीक्षा मई में आयोजित होगी। अप्रैल में आवेदन शुरू होंगे। आईआईटी कानपुर ने नए एग्जाम पैटर्न का प्रस्ताव रखा है। 
jee advanced 2026

आईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा (JEE Advanced 2026) का शेड्यूल जारी कर दिया है। फॉरन नेशनल कैंडिडेट्स के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल से लेकर 2 मई तक जारी रहेगी। जेईई मेंस पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन पोर्टल 23 अप्रैल से एक्टिव होगा। फीस भुगतान की अंतिम तारीख 4 मई 2026 है। इसके अलावा परीक्षा और एडमिट कार्ड की तारीख भी घोषित कर दी गई है।

जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन इस साल 17 मई 2026 को होने वाला है। इसमें दो पेपर्स शामिल होंगे। दोनों ही पेपर्स उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होंगे।  परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर-1 का आयोजन सुबह 9:00 से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक होगा। वहीं पेपर-2 दोपहर 2:30 बजे से लेकर 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे होगी। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

इन जरूरी तारीखों को भी जान लें 

प्रवेश पत्र 11 मई से लेकर 17 में के बीच जारी होंगे। उत्तर कुंजी 25 मई 2026 को उपलब्ध होग।  इस पर इस पर फीडबैक देने के मौका 25 से लेकर 26 मई तक मिलेगा। फाइनल आंसर-की 1 जून 2026 को जारी होगी। इस दिन रिजल्ट भी घोषित किया जाएगा। आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून से लेकर 2 जून तक जारी रहेगी। JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया 2 जून से शुरू होगी। आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन 4 जून को किया जाएगा, जिसका परिणाम साथ 7 जून को घोषित होगा।

जेईई एडवांस्ड के लिए पात्रता 

  • जेईई मेंस 2026 में टॉप 2,50,000 उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
  • जन्मतिथि 1 अक्टूबर 2001 या इसके बाद होनी चाहिए। एससी/एसटी/पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को 5 साल की छूट आयु सीमा में दी जाएगी।
  • लगातार 2 सालों तक उम्मीदवारों को दो बार परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होती है।
  • 2025 या 26 में पहली बार कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
  • जिन्होंने किसी भी आईआईटी में एडमिशन ले लिया है, उन्हें आवेदन की अनुमति नहीं होगी।
  • कक्षा 12वीं में 75% अंक होना अनिवार्य है। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 12वीं में अधिकतम 65% अंक प्राप्त करना होगा।

क्या पैटर्न में बदलाव होगा?

मीडिया रिपोर्ट्स के आईआईटी कानपुर में एप्टीट्यूड बेस्ट प्रश्न के लिए एक पायलट से तैयार किया है, जिसे आईआईटी रुड़की की मंजूरी के बाद इस साल लागू किया जा सकता है। इस प्रस्तावित मॉडल पर आईआईटी काउंसिल और जॉइंट एडमिशन बोर्ड द्वारा चर्चा की गई। इसका उद्देश्य रटने के बजाय तर्क क्षमता और वैचारिक समझ को बढ़ावा देना है। हालांकि यह मॉडल शुरुआत में एक्सपेरिमेंट होगा। 2026 के लिए परीक्षा स्ट्रक्चर में बहुत ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। अपडेट के लिए नियमित तौर आधिकारिक वेबसाइट http://jeeadv.ac.in  विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

यहाँ देखें शेड्यूल 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews