JEE Advanced Result: जेईई एडवांस्ड के परिणाम घोषित, वेद लाहोटी ने किया टॉप, हासिल किए 355/360 अंक, ऐसे चेक करें रिजल्ट 

जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी हो चुका है। रोल नंबर, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर उम्मीदवार अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।
jee advanced result 2024

JEE Advanced Result 2024:  आईआईटी मद्रास ने रविवार को जेईई एडवांस्ड के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। पेपर 1 और पेपर 2 के लिए फाइनल आन्सर भी जारी हो चुकी है। वेद लाहोटी (Ved Lahoti) ने 360 में से 350 अंक लाकर ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त किया है। बता दें कि इस साल आईआईटी जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए कुल 1,86,584 उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे, जिसमें 1,80,200 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। कुल 48,248 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

 जेईई एडवांस्ड टॉप-10 कैंडीडेट्स

  • वेद लाहोटी-355 अंक (आईआईटी दिल्ली जॉन)
  • आदित्य- 346 अंक (आईआईटी दिल्ली)
  • भोगलापल्ली संदेश – 338 अंक (आईआईटी मद्रास)
  • रिदम केडिया- 337 अंक (आईआईटी रुड़की)
  • पुट्टी कुशाल- 334 अंक (आईआईटी मद्रास)
  • राजदीप मिश्रा-333 अंक (आईआईटी बॉम्बे)
  • द्विजा धर्मेशकुमार पटेल-332 अंक (आईआईटी बॉम्बे)
  • कोडुरु तजेश्वर-331 अंक (आईआईटी मद्रास)
  • ध्रुवीन हेमंत दोशी- 329 अंक (आईआईटी बॉम्बे)
  • अल्लादाबोइना एस एस डी बी सिद्धविक सुहास-329 अंक (आईआईटी मद्रास)

jee advanced result 2024

ऐसे चेक स्कोरकार्ड 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर JEE Advanced Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट दिखेगा। इसे अच्छे से चेक करें।
  • डाउनलोड और सेव करें। भविष्य के संदर्भ में आप रिजल्ट का प्रिन्टआउट निकाल कर रख सकते हैं।

26 जून को हुआ था परीक्षा का आयोजन

हर साल परीक्षा का आयोजन देश के 7 आईआईटी में किसी एक द्वारा किया जाता है। इस साल आईआईटी मद्रास द्वारा 26 मई 2024 को देशभर के विभिन्न शहरों में जेईई एडवांस्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था। प्रोविजनल आन्सर-की 2 जून को जारी किया गया था। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करके लिए 3 जून तक का समय दिया गयाथा। एग्जाम सीबीटी मोड में आयोजित हुए थे। परीक्षा में प्राप्त स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों का दाखिला आईआईटी और इंजीनियरिंग कॉलेजों में होगा।

कब शुरू होगी काउन्सलिंग?

10 जून से ज्वाइंट सीट अलॉकेशन अथॉरिटी काउन्सलिंग (JOSAA Counselling 2024) शुरू होगी। इसका समापन 26 जुलाई को होगा। काउन्सलिंग 5 राउन्ड में होगी।

jee advanced result 2024

जेईई एडवांस्ड के लिए योग्यता अंक 

  • कॉमन रैंक लिस्ट (CRL)- न्यूनतम अंक 109, प्रतिविषय 10 अंक
  • ओबीसी-एनसीअल रैंक लिस्ट- न्यूनतम अंक 98, प्रतिविषय 9 अंक
  • जनरल-ईडब्ल्यूएस रैंक लिस्ट- न्यूनतम अंक 98, प्रतिविषय 9 अंक
  • एससी/एसटी/ रैंक लिस्ट- न्यूनतम अंक 54, प्रतिविषय 5 अंक
  • कॉमन-पीडब्ल्यूडी रैंक लिस्ट- न्यूनतम अंक 54, प्रतिविषय 5 अंक
  • ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी रैंक लिस्ट- न्यूनतम अंक 54, प्रतिविषय 5 अंक
  • GEN-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी रैंक लिस्ट- न्यूनतम अंक 54, प्रतिविषय 5 अंक
  • एससी-पीडब्ल्यूडी रैंक लिस्ट- न्यूनतम अंक 54, प्रतिविषय5 अंक
  • एसटी-पीडब्ल्यूडी रैंक लिस्ट- न्यूनतम अंक 54, प्रतिविषय5 अंक
  • प्रेप्रटॉरी कोर्स (PC) रैंक लिस्ट- न्यूनतम अंक 27, प्रतिविषय 2 अंक
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews