JEE Main 2024: जेईई मेंस सेशन 2 की परीक्षा 4 अप्रैल से शुरू, जरूरी गाइलाइंस जारी, छात्र रखें इन बातों का ख्याल, पढ़ें पूरी खबर

jee main 2024

JEE Mains 2024: जेईई मेंस सेशन 2 की परीक्षा 4 अप्रैल गुरुवार से शुरू होने जा रही है। एग्जाम 12 अप्रैल तक जारी रहेंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 4, 5 और 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिंट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने परीक्षा से संबंधित गाइडलाइंस भी जारी दी है। छात्रों को कुछ नियमों का अनुपालन करना होगा।

दो शिफ्टों में होगी परीक्षा

जेईई मेंस पेपर 1 की परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। इस बार भी परीक्षा का आयोजन इंग्लिश और हिन्दी के साथ-साथ 11 क्षेत्रीय भाषाओं में होगा।

एग्जाम हॉल में इन चीजों को ले जाने की अनुमति

जेईई मेंस परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और सेल्फ Declaration फॉर्म के अलावा कुछ चुनिंदा चीजों को ले जाने की अनुमति होगी। इस लिस्ट में ट्रांसपेरेंट ब्लैक या ब्लू बॉलप्वाइंट पेन, अटेंडेंस शीट पर चिपकाने के लिए फोटो और ट्रांसपेरेंट पानी का बोतल शामिल है। इसके अलावा डायबीटीज मरीजों को शुगर टैबलेट्स और फल ले जाने की अनुमति होगी। मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। स्कूल आईडी कार्ड भी वैलिड नहीं होगा।

क्या पहने क्या नहीं?

उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर ड्रेस कोड का भी पालन करना होगा। ढीले कपड़ों को पहनें। ध्यान रखें कि कपड़े में अधिक जेब न हो। मेटेलिक आइटम वाले कपड़ों का चुनाव करने से बचें। सिर पर कैप या किसी तरह का मफ़लर न पहने। सिंपल वस्त्र का चुनाव करें। गहने या एक्सेसरीज पहने की गलती न करें। हैंडबिग या प्रस लेकर नया जाएं।

इन नियमों का करें पालन

  • परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले रिपोर्ट करें।
  • एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ, पहोती और सेल्फ Declaration फॉर्म अपने साथ जरूर रखें।
  • प्रत्येक उम्मीदवार को रोल नंबर दर्शाने वाली सीट आवंटित की जाएगी। अपनी सीट ढूँढे और वहीं बैठे। सीट बदलने पर परीक्षा रद्द भी हो सकती है।
  • कैलकुलेशन और रफ वर्क के लिए परीक्षा केंद्र पर रफ शीट प्रदान की जाएगी। परीक्षा खत्म होने के बाद रफ शीट को निरीक्षक को सौंपे।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews